{"_id":"633d0a95145c6940bb2852e8","slug":"mirzapur-3-vijay-verma-wrap-up-shooting-web-series-excited-fans-asked-many-questions-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Season 3: भौकाल मचाने के लिए तैयार विजय वर्मा, 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी कर शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirzapur Season 3: भौकाल मचाने के लिए तैयार विजय वर्मा, 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी कर शेयर कीं तस्वीरें
अमेजन प्राइम की हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है। इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट ने फैंस के बीच भौकाल मचा दिया था और इस सीरीज के किरदारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब फैंस 'मिर्जापुर 3' से जुड़े अपडेट्स पर नजरें बनाए बैठे हैं और इसी बीच एक गुड न्यूज भी आ गई है। विजय वर्मा इस सीरीज के दूसरे पार्ट में नजर आए थे और 'मिर्जापुर 3' में भी विजय धमाल मचाएंगे। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
2 of 4
विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग को खत्म कर लिया है। इंस्टाग्राम पर सामने आई पहली तस्वीर में विजय ने अपनी उंगलियों से अपना चेहरा छिपाया हुआ है। दूसरी तस्वीर केक की है, जिस पर 'मिर्जापुर की शूटिंग खत्म' लिखा है। वहीं, तीसरी तस्वीर में अभिनेता अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ विजय वर्मा ने लिखा, 'मेरे लिए सीजन खत्म हो गया है।'
विजय शर्मा ने जैसे ही 'मिर्जापुर 3' से जुड़ा अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए। तमाम लोग अभिनेता से सीरीज के तीसरे पार्ट से जुड़े सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शूटिंग खत्म हो गई क्या?' दूसरे ने लिखा, 'मुन्ना भैया का छोटा भाई क्या करेगा बड़ा होकर?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह सीजन कब आ रहा है?' वहीं, बाकी फैंस ने 'मिर्जापुर' की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में विजय वर्मा डबल रोल में थे। वह भरत त्यागी और शुत्रघन त्यागी के किरदार में नजर आए थे। सीरीज में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था और उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।