Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Producer Asit Kumarr Modi expressed happiness on Gurucharan Singh Returned Home
{"_id":"664abb8ae9998aa94f0fed60","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashma-producer-asit-kumarr-modi-expressed-happiness-on-gurucharan-singh-returned-home-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के घर वापस आने पर असित मोदी ने जताई खुशी, सेट पर पुलिस पूछताछ के बारे में भी की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के घर वापस आने पर असित मोदी ने जताई खुशी, सेट पर पुलिस पूछताछ के बारे में भी की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 20 May 2024 08:26 AM IST
सार
असित कुमार मोदी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं। मैं उनके परिवार के लिए भी बहुत खुश हूं। हम सभी बहुत चिंतित थे, लेकिन अब उनके वापस आने से हम राहत की सांस ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
असित मोदी और गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह लंबे वक्त से लापता था। वह शुक्रवार को घर वापस लौट आए हैं। इस बात से उनका परिवार, फैंस और को-एक्टर्स सभी बेहद खुश हैं। शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी इस बात पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अभिनेता के घर लौटने पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर कलाकारों और टीम से पुलिस पूछताछ को लेकर भी खुलासा किया।
2 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
असित कुमार मोदी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं। मैं उनके परिवार के लिए भी बहुत खुश हूं। हम सभी बहुत चिंतित थे, लेकिन अब उनके वापस आने से हम राहत की सांस ले सकते हैं। मुझे पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे खुशी है कि उनके परिवार को उनका बेटा वापस मिल गया। अब उनके मन में क्या है वो समझ नहीं सकते। हमें नहीं पता कि वह क्या महसूस कर रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहा हूं, मगर उनका फोन नहीं मिल रहा है। मैं उनसे बात करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि वह मुझे वापस बुलाए ताकि मैं और जान सकूं।' पहले पुलिस पूछताछ के बारे में बात करते हुए असित मोदी ने कहा, 'पुलिस हमारे सेट पर आई और सभी से पूछताछ की। मैं तब यहां नहीं था लेकिन सभी ने सहयोग किया। पुलिस ने बाद में मुझसे बात की और मैंने उन्हें बताया कि मैंने पिछले कुछ समय से गुरुचरण से बात नहीं की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे। वह शुक्रवार, 17 अप्रैल को अपने दिल्ली स्थित घर पर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अभिनेता खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवारवालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। वापस लौटने पर सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस के मुताबिक गुरुचरण ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर चले गए थे। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।