फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: किसे वश में करना चाहती हैं तमन्ना भाटिया? विजय का नाम लेकर पूछे गए सवाल पर दिया ये जवाब

Wed, 09 Apr 2025 06:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 06:52 AM IST
सार

Odela 2: ‘ओडेला 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तमन्ना भाटिया से जब विजय वर्मा का नाम लेकर एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे टालते हुए पलटवार किया। आइए जानते हैं उनसे कौन सा सवाल पूछा गया और उन्होंने क्या जवाब दिया?

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Gives A Befitting Reply When Asked About Doing Black Magic On Somebody with vijays name
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

मंगलवार को अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी में डब करके रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री से जब उनके कथित एक्स-बॉयफ्रेंड विजय वर्मा का नाम लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसे टालते हुए करारा जवाब दिया।

Tamannaah Bhatia Gives A Befitting Reply When Asked About Doing Black Magic On Somebody with vijays name
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

तमन्ना से पूछा गया ये सवाल
दरअसल, तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘ओडेला 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री से पूछा गया, “ऐसी कोई पर्सनालिटी है, जिनके ऊपर आप तंत्र मंत्र की विद्या से विजय हासिल करना चाहती हैं?”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Tamannaah Bhatia Gives A Befitting Reply When Asked About Doing Black Magic On Somebody with vijays name
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना ने क्या जवाब दिया?
इस सवाल पर तमन्ना भाटिया ने जवाब दिया, “ये तो आप पर ही करना पड़ेगा। फिर पैपराजी मेरी मुट्ठी में होंगे। आप क्या कहते हैं? करले? सर पर ही करले? फिर मैं जो भी कहूंगी, वो सारे पैपराजी सुनेंगे।” हालांकि, तमन्ना ने यह जवाब माहौल को हल्का करने  के लिए मजाकिया अंदाज में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Gives A Befitting Reply When Asked About Doing Black Magic On Somebody with vijays name
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा का ब्रेकअप
पिछले महीने दावा किया गया कि कथित तौर पर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ आधिकारिक रूप से नहीं कहा है, लेकिन होली के दिन जब दोनों रवीना टंडन के घर पहुंचे तो एक दूसरे से अलग नजर आए। अलग-अलग तस्वीरें भी खींचवाईं। इसके बाद से उनके ब्रेकअप की अटकलों को और बल मिला।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Gives A Befitting Reply When Asked About Doing Black Magic On Somebody with vijays name
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी ‘ओडेला 2’
तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। हालांकि, तमन्ना इसके पहले पार्ट का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन ‘ओडिला 2’ में वह प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed