{"_id":"689096f076284244f40b716d","slug":"tamannaah-bhatia-joins-shahid-kapoor-in-vishal-bhardwaj-film-romeo-2025-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: शाहिद के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, 'रोमियो' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tamannaah Bhatia: शाहिद के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, 'रोमियो' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Mon, 04 Aug 2025 04:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:49 PM IST
सार
Tamannaah Bhatia In Romeo: फिल्म 'रोमियो' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया, शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस फिल्म के साथ अब तमन्ना भाटिया का नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री इसमें अहम किरदार निभा सकती हैं।
तमन्ना भाटिया,
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना निभाएंगी अहम किरदार
इंडिया टुडे के मुताबिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में तमन्ना भाटिया अहम किरदार निभाएंगी। बताया जाता है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ती डिमरी होंगी। अब इस फिल्म से तमन्ना का भी नाम जुड़ गया है।

तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
पहली बार साथ काम कर रहे शाहिद और तृप्ति
यह पहला मौका है जब शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। दोनों एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं दूसरी तरफ दावा है कि तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म अपने आखिरी चरण में है।
यह खबर भी पढ़ें: Sholay: 'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, पार्लियामेंट में कही खास बात

- फोटो : एक्स
दिशा पाटनी होंगी फिल्म का हिस्सा
बताया जाता है कि यह फिल्म विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे बड़ी कमर्शियल फिल्म है। फिल्म में शाहिद ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिनके कई रंग हैं। दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। विशाल भारद्वाज '7 खून माफ', 'हैदर', 'कमीने' 'पटाखा' और 'खुफिया' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है।
बताया जाता है कि यह फिल्म विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे बड़ी कमर्शियल फिल्म है। फिल्म में शाहिद ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिनके कई रंग हैं। दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। विशाल भारद्वाज '7 खून माफ', 'हैदर', 'कमीने' 'पटाखा' और 'खुफिया' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
फिल्म की रिलीज डेट सामने आई
फिल्म 'रोमियो' का नाम पहले 'अर्जुन उस्तरा' था। बताया यह भी जाता है कि रिलीज से पहले फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जाएगा। फिल्म का पोस्टर सितंबर के अंत तक आएगा। इसके बाद टीजर, फिर ट्रेलर। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।