Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
tamannaah bhatia raashii khanna and sundar C starrer tamil film Aranmanai4 coming soon on DisneyPlus hot star
{"_id":"665d87d0070f20712d0a8e1a","slug":"tamannaah-bhatia-raashii-khanna-and-sundar-c-starrer-tamil-film-aranmanai4-coming-soon-on-disneyplus-hot-star-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aranmanai 4: तमन्ना और राशि की फिल्म 'अरनमनई 4' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aranmanai 4: तमन्ना और राशि की फिल्म 'अरनमनई 4' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 'अरनमनई 4' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा था। अब जब मेकर्स 'अरनमनई 4' को ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं तो जिन दर्शकों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है उनमें इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।
तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के अलावा राशि खन्ना और सुंदर सी अहम भूमिकाओं में दिखे थे। यह फिल्म इस साल 3 मई 2024 को रिलीज की गई थी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म ने 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई की थी।
3 of 5
अरनमनई 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' को 31 मई 2024 को हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। वहीं तमिल 'अरनमनई 4' को दर्शक अब ओटीटी पर भी देख पाएंगे। इस फिल्म के मेकर्स ने आज इस बात की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना जैसे खूबसूरत कलाकारों से सजी फिल्म 'अरनमनई 4' को दर्शक अब डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख पाएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' 'अरनमनई' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। सूत्रों की मानें तो तमन्ना भाटिया की यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म का फिल्म का निर्माण खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।