😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tamannaah Bhatia said Don't Judge John Abraham And Sharvari Wagh Starrer Vedaa This is not just an Action Film
{"_id":"66ade04b86aec27cfb03a214","slug":"tamannaah-bhatia-said-don-t-judge-john-abraham-and-sharvari-wagh-starrer-vedaa-this-is-not-just-an-action-film-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: पत्रकार के साथ हुए जॉन के विवाद के बाद सामने आया तमन्ना का रिएक्शन, कहा- वेदा को जज मत करो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tamannaah Bhatia: पत्रकार के साथ हुए जॉन के विवाद के बाद सामने आया तमन्ना का रिएक्शन, कहा- वेदा को जज मत करो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
तमन्ना भाटिया ने कहा, 'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से इससे भी अधिक रोमांचक बात यह है कि निखिल आडवाणी छह या सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं, जो हमारी फिल्म के लिए प्रत्याशा की एक और परत जोड़ता है।'
विज्ञापन
1 of 5
वेदा पोस्टर और तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। मुंबई ट्रेलर लांच के दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि वह सिर्फ एक्शन फिल्में क्यों बनाते हैं। इस पर विवाद हो गया था। अब फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर फैंस से वेदा को जज न करने को कहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि इसमें सिर्फ एक्शन नही हैं।
Trending Videos
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया ने कहा इसमें एक्शन से कहीं ज्यादा है। तमन्ना ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'वेदा को उसके कवर से मत जज करिए। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म से कहीं बढ़कर है। देश के पसंदीदा एक्शन हीरो में से एक मेरे दोस्त जॉन अब्राहम एक ऐसी शैली में अपना अविश्वसनीय प्रभाव ला रहे हैं, जिसमें उन्हें पूरी तरह महारत हासिल है। इस बार वह एक्शन के जरिए एक अलग तरह की कहानी बता रहे हैं। यह दिखाते हुए कि यह शैली आज के समय में सिनेमाई अनुभवों को कितनी गहराई से व्यक्त कर सकती है।'
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से इससे भी अधिक रोमांचक बात यह है कि निखिल आडवाणी छह या सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं, जो हमारी फिल्म के लिए प्रत्याशा की एक और परत जोड़ता है। मैं यहां शरवरी का जिक्र करना नहीं भूल सकती और मैं आप सभी को उसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। हालांकि फिल्म में मेरा योगदान मामूली है, लेकिन मैं वास्तव में इसकी रिलीज को लेकर और जॉन, निखिल, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और वेदा की पूरी टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'
Don't judge Vedaa by its cover - Trust me when I say, it's more than just an action film!
My friend @TheJohnAbraham , one of the nation’s favorite action heroes is bringing his incredible influence to a genre he's totally mastered.
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हमारी फिल्म हमारे देश में एक्शन फिल्मों के लिए एक नया नजरिया लाने का वादा करती है और मुझे लगता है कि हर कोई इस नई कहानी को बड़े पर्दे पर अनुभव करना पसंद करेगा। फिलहाल, आप सभी के साथ यह ट्रेलर साझा कर रही हूं, लेकिन पूरी फिल्म 15 अगस्त को जरूर देखना।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शरवरी भी धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X