{"_id":"66d71df7602c061a2307b126","slug":"tamannaah-bhatia-was-hesitant-before-doing-the-song-aaj-ki-raat-from-stree-2-she-felt-risky-know-reason-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: ‘आज की रात’ गाना करने से पहले कतरा रही थीं तमन्ना, लग रहा था रिस्की, बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: ‘आज की रात’ गाना करने से पहले कतरा रही थीं तमन्ना, लग रहा था रिस्की, बताई वजह
Tue, 03 Sep 2024 08:03 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ से तमन्ना भाटिया ने प्रशंसकों के दिलों को चुरा लिया। उनकी अदाओं ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फिल्म के साथ यह गीत भी हिट रहा। इस गीत को लेकर अभिनेत्री ने एक खुलासा किया है। दरअसल वह इस गाने को लेकर थोड़ी आशंकित थीं। आइए जानते हैं अभिनेत्री आखिर क्यों इस गाने को लेकर आशंकित थीं?
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राजिया इंडिया से बात करते हुए तमन्ना ने कहा, कावाला की सफलता के बाद ‘स्त्री 2’ के लिए गाना करना बहुत जोखिम भरा लगा। मैंने सोचा, ‘क्या मैं जो पहले ही कर चुकी हूं, उससे बेहतर कर पाऊंगी?’ अभिनेत्री ने खुलासा किया कि निर्देशक अमर कौशिक ने उनसे मुलाकात की और उन्हें समझाया कि यह विशेष गीत कहानी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद अभिनेत्री को लगा कि यह गाना उन्हें यह करना है।
Rajkummar Rao: पत्रलेखा के प्यार में शूटिंग छोड़ लखनऊ से शिलांग पहुंच गए थे राजकुमार राव, बताया दिलचस्प किस्सा
Rajkummar Rao: पत्रलेखा के प्यार में शूटिंग छोड़ लखनऊ से शिलांग पहुंच गए थे राजकुमार राव, बताया दिलचस्प किस्सा
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का यह गीत ‘आज की रात’ हर जगह चर्चा में है, पिछले साल दिग्गज रजनीकांत के साथ तमन्ना का ‘कावाला’ दुनियाभर में हिट रहा था। हाल ही में, तमन्ना को कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं से ज्यादा या तो विशेष भूमिकाएं निभाते हुए या फिर एक लंबा कैमियो करते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना ने कहा कि वह किसी एक ही दायरे में सीमित नहीं रहना चाहती हैं। जब लोगों ने उन्हें सहायक रोल निभाने वाली के रूप में स्टीरियोटाइप करना शुरू किया, तो तमन्ना ने तुरंत ऐसे किरदार चुनना शुरू कर दिया, जिसकी लोगों ने कभी उम्मीद नहीं की थी। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं कभी भी किरदार की स्क्रीन टाइम पर ध्यान केंद्रित नहीं करती थी। मैं बस यही चाहती थी कि लोग मुझे याद रखें।’
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘स्त्री 2’ में देखी गईं। वहीं, उन्होंने ‘वेदा’ में भी काम किया। यह फिल्म ‘स्त्री 2’और ‘खेल खेल में’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई। तमन्ना के आगामी कार्यों की बात करें तो वह तेलुगु सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘ओडेला 2’ और वेब शो ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में नजर आएंगी।
IC 814 The Kandahar Hijack: 'आपको जवाब देना चाहिए था', प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के अनुभव सिन्हा, हुए ट्रोल
IC 814 The Kandahar Hijack: 'आपको जवाब देना चाहिए था', प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के अनुभव सिन्हा, हुए ट्रोल