{"_id":"66d923cfffa9bc68be017654","slug":"tara-sutaria-visits-her-school-on-teachers-day-shared-heartfelt-note-with-pictures-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: पुरानी यादों को ताजा करने अपने स्कूल पहुंचीं तारा सुतारिया, दिल छू लेने वाला नोट किया साझा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tara Sutaria: पुरानी यादों को ताजा करने अपने स्कूल पहुंचीं तारा सुतारिया, दिल छू लेने वाला नोट किया साझा
Thu, 05 Sep 2024 08:56 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tarasutaria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। 5 सितंबर को छात्र अपने शिक्षकों से मिले ज्ञान और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और इस दिवस को धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपना शिक्षक दिवस बेहद खास ढंग से मनाया। दरअसल, वह अपने स्कूल पहुंची और अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही एक भावुक नोट लिखते हुए उन्होंने अपने बेहद खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tarasutaria
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने स्कूल के दौरे की तस्वीरें साझा कीं। तारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें स्कूल में छात्रों से मिलते और उन्हें ऑटोग्राफ देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में तारा को डेस्क पर बैठे और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने स्कूल की एक झलक भी साझा की, जो काफी हरियाली से घिरा हुआ था।
Wednesday Box Office Report: 'स्त्री 2' की आंधी बरकरार, अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का बंटाधार
Wednesday Box Office Report: 'स्त्री 2' की आंधी बरकरार, अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का बंटाधार
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम tarasutaria
यह पोस्ट साझा करते हुए तारा ने कैप्शन में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, उन्होंने लिखा, ‘वापस स्कूल! मेरी राय में पाली हिल की सबसे खूबसूरत जगह हम कितने भाग्यशाली थे कि हमे पेड़ों, फूलों, कॉटेज, खुले आसमान और सबसे प्यारे बिल्लियों और कुत्तों के बीच बड़े हुए और सीखा।’
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
उन्होंने आगे लिखा, ‘आज स्कूल वापस जाना एक महत्वपूर्ण था। हमने अपने शिक्षकों को गले लगाया, बहुत सारे प्यारे छात्रों से मिले और पुराने दिनों के बारे में याद किया, जैसा कि ऐसी परिस्थितियों में होना चाहिए। ऐसी क्षणभंगुर, फैंसी, नई दुनिया में, सरल, मीठे दिनों को देखना कितना अद्भुत है। जब हमें दुनिया की कोई चिंता नहीं थी और जीवन बस धीमा था।’
विज्ञापन
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
जैसे ही तारा सुतारिया ने पोस्ट साझा किया, नेटिजंस कमेंट सेक्शन में टूट पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘नॉस्टैल्जिया अपने चरम पर’ एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, ‘आपकी सुनहरी यादें तारा।’ तारा सुतारिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'अपूर्वा' फिल्म में देखा गया था, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।
Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है
Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है