Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
teja sajja mirai release date may postpone from 18 april 2025 as prabhas raja saab releasing on 10 april 2025
{"_id":"66a890c62b79a38dd203872c","slug":"teja-sajja-mirai-release-date-may-postpone-from-18-april-2025-as-prabhas-raja-saab-releasing-on-10-april-2025-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirai: आगे खिसकेगी 'मिराय' की रिलीज की तारीख? प्रभास की 'राजा साब' बनी तेजा सज्जा की फिल्म के लिए मुसीबत!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirai: आगे खिसकेगी 'मिराय' की रिलीज की तारीख? प्रभास की 'राजा साब' बनी तेजा सज्जा की फिल्म के लिए मुसीबत!
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' ने तेजा सज्जा को सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब वे अपनी अगली फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अप्रैल, 2024 में उनकी अगली पैन इंडिया फिल्म 'मिराय' की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया जा सकता है।
2 of 5
मिराय
- फोटो : इंस्टाग्राम: @peoplemediafactory
कार्तिक घट्टामनेनी द्वारा निर्देशित 'मिराय' की रिलीज की तारीख पहले 18 अप्रैल, 2025 तय की गई थी। फिल्म की टीम ने बताया कि अन्य फिल्मों के साथ टकराव से बचने के लिए पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। हालांकि, अब एक और पैन इंडिया फिल्म के साथ टकराव से बचने के कारण फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की योजना बनाई जा रही है।
3 of 5
राजा साब
- फोटो : इंस्टाग्राम: @peoplemediafactory
दरअसल, अखिल भारतीय अभिनेता प्रभास अभिनीत 'द राजा साब' को अब 10 अप्रैल, 2025 को कई भाषाओं में रिलीज करने की पुष्टि की गई है, जिससे 'मिराय' को खतरा है। माना जा रहा है कि तेजा सज्जा की 'मिराय' प्रभास की 'द राजा साब' के इर्द-गिर्द चर्चा के कारण दब सकती है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्में पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : एक्स @rajasaabmovie
प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा को देखते हुए यह चर्चा शुरू हो गई है कि 'मिराय' की रिलीज की तारीख को अब आगे खिसकाया जाएगा। इस बीच 'मिराय' की शूटिंग अभी चल रही है। वहीं, प्रोडक्शन हाउस फिल्म के लिए नई योजनाएं बनाने पर चर्चा कर रहा है। हालांकि, अभी इन खबरों पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
मिराय
- फोटो : X:@HeroManoj1
बहुभाषी फिल्म 'मिराय' में तेजा सज्जा के साथ मुख्य भूमिका में रितिका नायक भी नजर आएंगी। यह फिल्म भारी भरकम बजट के साथ बनाई जा रही है और पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर के तहत टीजी विश्वप्रसाद द्वारा निर्मित की जा रही है। फिल्म का निर्देशन ईगल फेम कार्तिक घट्टामनेनी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म हिंदी समेत आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नण, मलयालम, बंगाली, मराठी और चाइनीज भाषा शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।