Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Asit Kumarr Modi Refuses To Cast Gurucharan Singh Again in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah As Per Reports
{"_id":"66a88d24938dc2d7320c5da3","slug":"asit-kumarr-modi-refuses-to-cast-gurucharan-singh-again-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-as-per-reports-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'सोढ़ी' की वापसी पर असित मोदी ने किया इंकार? टूटा फैंस का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'सोढ़ी' की वापसी पर असित मोदी ने किया इंकार? टूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:22 PM IST
सार
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने असित मोदी से आग्रह किया कि वे उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस ले लें। अभिनेता ने ये दावा किया है कि नए रोशन सिंह सोढ़ी को दर्शकों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
असित मोदी और गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता गुरुचरण सिंह काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। इस साल की शुरुआत में अभिनेता लापता हो गए थे, तभी से वह लगातार खबरों में छाए हुए हैं। गुरुचरण सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी वापसी कर सकते हैं। मगर एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शो के निर्माता असित मोदी ने उन्हें मना कर दिया है।
2 of 5
असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने असित मोदी से आग्रह किया कि वे उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस ले लें। अभिनेता ने ये दावा किया है कि नए रोशन सिंह सोढ़ी को दर्शकों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है। गुरुचरण ने असित मोदी से मीडिया से बात करने के लिए भी कहा। मगर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है। कथित तौर पर असित मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस नहीं आ रहे हैं।
3 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण सिंह और असित मोदी ने 16 जुलाई को मुंबई में उनके दफ्तर में मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी वापसी कर रहे हैं। अभिनेता ने एक बातचीत में कहा था, 'जब मैं लापता हो गया था, तो असित कुमार मोदी ने मुझे एक संदेश भेजा था, जिसमें मुझे उन्हें फोन करने के लिए कहा गया था। यह देखते हुए कि उन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरे लिए उनसे मिलना महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, असित कुमार मोदी ने एक बयान में कहा था, 'मेरे लिए सोढ़ी मेरे परिवार की तरह हैं। वह लंबे समय तक हमारे साथ जुड़े रहे। निजी कारणों से शो छोड़ने के बाद वह जब भी मुंबई आते थे तो मुझसे मिलने आते थे। कुछ समय पहले उन्होंने जो किया, उनके लिए मैं चिंतित था और इसी चिंता में मैंने उन्हें मैसेज किया था। वह कार्यालय आए और हमने दिल खोलकर बातचीत की।'
विज्ञापन
5 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह इस साल की शुरुआत में 22 अप्रैल को लापता हो गए थे, लेकिन 26 दिन बाद नई दिल्ली में अपने घर लौट आए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।