Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Monday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Kill Total Earning
{"_id":"66a88908c944d4698200de69","slug":"monday-box-office-collection-report-deadpool-and-wolverine-kalki-2898-ad-bad-newz-kill-total-earning-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाए हॉलीवुड के सुपरहीरो, बैड न्यूज की घटी कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाए हॉलीवुड के सुपरहीरो, बैड न्यूज की घटी कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:03 PM IST
सार
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई है। वक्त के साथ कल्कि 2898 एडी की कमाई भी कम हो गई है। हालांकि फिल्म को अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन और बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड के सुपरहीरो इन दिनों दुनियाभर में राज कर रहे हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी डेडपूल एंड वूल्वरिन धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के आने के बाद लगभग सभी फिल्मों की हालत खस्ता हो गई है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की बैड न्यूज भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई है। वक्त के साथ कल्कि 2898 एडी की कमाई भी कम हो गई है। हालांकि फिल्म को अब भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा एक्शन फिल्म किल भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस को अलविदा कह सकती है। चलिए जानते हैं कि सोमवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड स्टारर फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय दर्शकों को भी ये हॉलीवुड फिल्म खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तहलका मचा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 73.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
3 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज दर्शकों को पसंद आई है। मगर फिल्म की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली है। बैड न्यूज ने 11वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही अब तक फिल्म की कुल कमाई 53.15 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
कल्कि 2898 एडी
दीपिका पादुकोण , प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया है। फिल्म की कमाई वक्त के साथ धीमी होते जा रही है। मगर अब भी कल्कि 2898 एडी को खूब दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म ने 33वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 633.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
किल
निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी अभिनेता राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की एक्शन फिल्म किल का भी हाल बेहाल हो गया है। ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से विदाई लेने की तैयारी में है। किल ने 25वें दिन 11 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब तक फिल्म की कुल कमाई 22.91 करोड़ रुपये हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।