फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Song: अक्षय की फिल्म का नया गाना 'दूर ना करीं' रिलीज, वाणी कपूर के साथ रोमांस करते दिखे खिलाड़ी

Tue, 30 Jul 2024 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jul 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Vaani Kapoor Movie Khel Khel Mein New Song Duur Na Karin Out
अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सरफिरा' में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दिनों सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नहीं है। इस बीच खिलाड़ी की अगली फिल्म चर्चा में हैं। अक्षय कुमार अब 'खेल खेल में' फिल्म में नजर आएंगे। आज इस फिल्म का नया गाना 'दूर ना करीं' रिलीज हुआ है। इसमें वे वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और जहरा एस खान ने गाया है।

Akshay Kumar and Vaani Kapoor Movie Khel Khel Mein New Song Duur Na Karin Out
अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस गाने को 'दूर न करें' को विशाल मिश्रा और जहरा एस खान ने आवाज दी है। इस गाने के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं। तनिष्क बागची ने गाने को कंपोज किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Akshay Kumar and Vaani Kapoor Movie Khel Khel Mein New Song Duur Na Karin Out
अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला कई चर्चित फिल्मों से होने वाला है। इनमें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Sunny Kaushal: 'मेरा किरदार रानी-रिशु के अतीत से अंजान है', फिर आई हसीन दिलरुबा में अपने रोल पर सनी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Vaani Kapoor Movie Khel Khel Mein New Song Duur Na Karin Out
अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षय कुमार की इस फिल्म को  टी-सीरीज और वकाओ फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। दर्शकों को अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। ट्रेलर 2 अगस्त को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च होगा। खेल खेल में के थिएट्रिकल ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका रन टाइम 3 मिनट 8 सेकंड बताया जा रहा है।
Russo Brothers: मार्वल में बड़ा बदलाव! रूसो ब्रदर्स के बैनर तले होगा 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का निर्माण?

विज्ञापन
Akshay Kumar and Vaani Kapoor Movie Khel Khel Mein New Song Duur Na Karin Out
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' इसी महीने रिलीज हुई। लेकिन, सिनेमाघरों में इसे कोई पानी भी पूछता नजर नहीं आ रहा है। 12 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म 'कल्कि 2898 एडी', 'किल' और अब अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' के बीच दबकर रह गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'खेल खेल में' अक्षय कुमार की किस्मत को कहां लेकर जाती है।
Shah Rukh Khan Eye Treatment: शाहरुख की आंखों में हुई दिक्कत? इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed