हिंदी धारावाहिकों की आलोचना ज्यादातर उनके घिसे-पिटे ट्विस्ट के लिए की जाती है। ये शो पिछले एक दशक से हमारे सिर को उन्हीं कहानियों से भर रहे हैं। चूंकि दर्शकों इस बारे में जागरूक नहीं है, इसलिए निर्माता अपने शो को जीवित रखने और दर्शकों को बांधे रखने के लिए ऐसे ट्विस्ट बार-बार दोहरा रहे हैं। आज हम आपको टीवी शो के 5 सबसे बड़े ट्विस्ट के बारे में बताने जा रहा हैं, जो एक समय पर ट्रेंड बन गए थे।
TV Serial: 'कहानी के नाम पर कुछ भी मत दिखाओ रे बाबा', ये हैं टीवी सीरियलों के कुछ अजीबोगरीब ट्विस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरे हुए आदमी को पुनर्जीवित करना:
यह डेली सोप में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे ट्विस्ट में से एक है। इस ट्विस्ट के ट्रेंड की शुरुआत डेली सोप्स की क्वीन एकता कपूर ने की थी। दूसरे प्रोडक्शन हाउस भी उन्हें आंख मूंदकर फॉलो करते नजर आ रहे थे। इस ट्रैक के कुछ लोकप्रिय उदाहरण इस प्रकार हैं - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर विरानी, 'ससुराल सिमर का' में रोली और 'लाडो' में अम्माजी।
डबल रोल:
'राम और श्याम', 'सीता और गीता', 'चालबाज', 'जुड़वा' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों की बदौलत बॉलीवुड में डबल रोल का प्लॉट काफी हिट साबित हुआ है। छोटे पर्दे ने भी इसे ट्रेंड बना लिया। चाहे आरके और केआरके पर केंद्रित 'मधुबाला' का ट्रैक हो, 'पवित्रा रिश्ता' की दादी और पोती या फिर 'उतरन' की मां-बेटी का ट्रैक हो, हर कोई एक-दूसरे का अनुसरण करता दिख रहा था।
यादश्त खोना:
"मुझे क्षमा करें, पर इनकी यादश्त जा चुकी है।" मेमोरी लॉस एक क्लिच ट्विस्ट है, जो सीधे 70 के दशक की हिट फिल्मों से आया है और जल्द ही इसे छोटे पर्दे पर छा गया। जिन शो ने इस ट्रैक का उपयोग करके अपनी टीआरपी बढ़ाने की कोशिश की थी, वे हैं 'कहीं तो होगा', 'सात फेरे', 'संजोग से बनी संगिनी', 'ससुराल गेंदा फूल', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'पवित्र रिश्ता' और 'छोटी बहू'।
लव ट्राएंगल:
कोई फर्क नहीं पड़ता कि डेली सोप कितना मेलोड्रामैटिक या षडयंत्रकारी है, कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि अधिकांश डेली सोप उच्च टीआरपी लाने के लिए रोमांस और प्रेम त्रिकोण पर भरोसा करते हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मंदिरा के शातिर तरीके से तुलसी और मिहिर की जोड़ी को तोड़ना... 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' में मधु के प्यार को जीतने की कोशिश करने वाले सुल्तान तक, लव ट्राएंगल ट्रैक ने हमेशा डेली सोप्स के लिए काम किया है।