{"_id":"6725b1ca9b6878023d0bc9cd","slug":"a-source-told-that-ravi-kishan-will-likely-join-salman-khan-as-the-co-host-of-the-reality-show-bigg-boss-18-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:29 AM IST
सार
Ravi Kishan: हालांकि, अब खबर है कि शो में रवि किशन भी शामिल होने वाले हैं और बिग बॉस सीजन 18 में सह-मेजबान के रूप में सलमान खान के साथ शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' के हर सीजन में सलमान खान स्पेशल एपिसोड की मेजबानी करते नजर आते हैं और प्रतियोगियों को कुछ कड़वे सच से रूबरू कराते हैं। ऐसा ही सीजन 18 में भी होने वाला है। हालांकि, अब खबर है कि शो में रवि किशन भी शामिल होने वाले हैं और बिग बॉस सीजन 18 में सह-मेजबान के रूप में सलमान खान के साथ शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
2 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
शिवानी को सुनाई थी खरी-खोटी
इससे पहले, जब किशन ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अनिल कपूर के साथ शामिल हुए थे, तो उन्होंने शिवानी कुमारी को सबक सिखाने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेता ने कहा, "भाषा की हद में आप किसी को अपमानित तो नहीं कर सकती... तुम छेड़ती हो ये गलत है।" इससे शिवानी कुमारी की आंखों में आंसू आ गए थे।
3 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
बिग बॉस में पहले भी शामिल हो चुके हैं अभिनेता
रवि किशन अरशद वारसी द्वारा होस्ट किये गए बिग बॉस सीजन 1 में पहले रनर अप भी रहे थे। अभिनेता-राजनेता के बिग बॉस 18 में आने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि अभिनेता अतिथि सह-मेजबान के रूप में दिखाई देंगे या सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
लोगों की मिली ऐसी प्रतिक्रिया
हालांकि, इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह जरूर पैदा कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'रवि किशन क्या सलमान खान की जगह लेने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रवि किशन भी सलमान खान की तरह प्रतियोगियों को सही सबक सिखाते हैं। उनके शो में आने से शायद सब बदल जाए।' एक और यूजर ने लिखा, 'अगर रवि किशन शो में आते हैं तो काफी मजा आएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
पूरी सुरक्षा में कर रहे हैं शूटिंग
बता दें कि सलमान खान इन दिनों पूरी सुरक्षा के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं। वही, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।