{"_id":"636dc3e34784ec4de1348f69","slug":"aashika-bhatia-tv-quit-industry-kuch-rang-pyar-ke-aise-bhi-actress-weight-loss-transformation-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल
सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग का शिकार होते रहते हैं। यूजर्स अक्सर 'मोटी, भैंस और फैटसो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल कर रहते हैं। हालांकि, ट्रोलिंग की वजह से कुछ एक्टर्स हिम्मत हार जाते हैं। वहीं कुछ, इससे डील करना सीख जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आशिका भाटिया, जिन्हें वजन बढ़ने की वजह से ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा था। लेकिन, आशिका ने इन कमेंट्स का खुद पर निगेटिव असर नहीं होना दिया और एक बड़ा फैसला लिया।
2 of 4
आशिका भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों आशिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए आशिका ने यह बताने कि कोशिश की थी कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें किस तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ समय बाद आशिका ने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखा हर किसी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में अपनी फैट टू फैब वाली जर्नी भी शेयर की।
आशिका के ट्रांसफॉर्मेशन का आलम ये हुआ कि वह देखते-ही-देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें कि आशिका 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'मीरा', 'परवरिश.. कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में भी काम किया है। हालांकि, कुछ समय से वह पर्दे से दूर हैं, जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद इंडस्ट्री छोड़ दी है।
वैसे तो आशिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाती जा रही हैं। इसके पीछे का कारण क्या है, यह तो अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आशिका को उनके मुताबिक रोल्स नहीं मिल रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आशिका अब टीवी में काम नहीं कर चाहतीं। हालांकि, असली वजह क्या है यह तो अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।