फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhijeet Sawant: अमित के आरोपों पर खुलकर बोले अभिजीत सावंत, शो के बाद एल्बम की बिक्री से समझाई उपविजेता की जगह

Sun, 26 Nov 2023 07:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 26 Nov 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Abhijeet Sawant refutes Amit Sana claim that Indian Idol voting lines were rigged against him know details
अमित साना-अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का पहला सीजन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह रियलिटी शो के उपविजेता रहे अमित साना द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोप हैं। दरअसल, अमित साना ने एक इंटरव्यू में हाल ही में शो के विजेता अभिजीत सावंत के पक्ष में वोटिंग लाइंस में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। अमित ने दावा किया था कि चैनल ने फाइनल से पहले उनकी वोटिंग लाइंस रोक दी थीं और अभिजीत को शो जीतने में मदद की। अब अभिजीत ने अमित के इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है..

Abhijeet Sawant refutes Amit Sana claim that Indian Idol voting lines were rigged against him know details
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों अमित साना ने कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसने न केवल अभिजीत सावंत की जीत को बल्कि इंडियन आइडल के वोटिंग के तरीके को भी विवादों में ला दिया था। हालांकि, अभिजीत सावंत ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सब झूठ है। इंडियन आइडल के पहले विजेता रहे अभिजीत ने कहा, 'मुझे इन दावों पर सफाई देने के लिए यह करना पड़ा रहा है। तो, यह झूठ है। अगर मैं सच कहूं तो उस समय हम सभी बच्चे थे। यदि लाइनें ब्लॉक की गई होती तो मुझे और राहुल को टॉप दो में होना चाहिए था क्योंकि राहुल हमेशा से ही सबके चहेते रहे हैं। इंडियन आइडल के बाद राहुल ने भी अच्छा करियर बनाया। वह आज भी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस जैसा शो किया, वह हमेशा लोकप्रिय रहे हैं।'

Abhijeet Sawant refutes Amit Sana claim that Indian Idol voting lines were rigged against him know details
अभिजीत सावंत - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिजीत ने कहा, 'इसलिए यदि लाइनें ब्लॉक कर दी जाती तो अमित फाइनल में भी नहीं पहुंच पाता। और मैं कौन था? वे मेरे लिए लाइनें क्यों रोकेंगे? फाइनल तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत संघर्ष किया, मैंने हर गाने पर अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे अंडर-डॉग, डार्क हॉर्स कहा जाता था। यह हमारे हाथ में नहीं था। जीवन में, जब हम पछताते हैं और चीजों को दूसरे लोगों पर दोष देते हैं, तो हम खुद पर दबाव कम करने के लिए ऐसा करते हैं। किसी को दोष देने के बाद आप फ्री हो जाते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बस काम करना है, हम सब यहां काम करने के लिए हैं, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के लिए नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet Sawant refutes Amit Sana claim that Indian Idol voting lines were rigged against him know details
अभिजीत सावंत - फोटो : Social Media

अभिजीत ने इस दौरान अपने आपको और अमित साना को बच्चा बताया और कहा, 'शो के दौरान, अगर वह नादान था, तो मैं भी था। मैंने अंबानी परिवार के लिए काम नहीं किया। लाइनों को ब्लॉक करना संभव नहीं है क्योंकि यह इतना बड़ा शो है कि अगर ऐसा होता तो दंगे हो सकते थे। वोट करोड़ों में आए थे।' 
Kiara-Sidharth: कियारा के लिए 'बेस्ट शेफ' बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी को खुद बनाकर खिलाया 'हेल्दी पिज्जा'

विज्ञापन
Abhijeet Sawant refutes Amit Sana claim that Indian Idol voting lines were rigged against him know details
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अभिजीत ने अमित की पॉपुलैरिटी को उनके एल्बम की बिक्री से भी जोड़ा और कहा कि, 'शो के बाद हमारे एल्बम आए थे। पहले मेरा एल्बम आया, फिर अमित का आया और राहुल के लिए संगीतकार साजिद-वाजिद ने पूरा एल्बम बनाया। मेरे एल्बम की 13 लाख कॉपियां बिकी थीं और उनका एल्बम एक लाख को भी पार नहीं कर सका था। तो आप कह सकते हैं कि आपकी लाइनें ब्लॉक की गई थीं, लेकिन लोग आपका एल्बम खरीद सकते हैं, है ना? इस दावे को समझाने के लिए एक सही थ्योरी होनी चाहिए, लेकिन वह मौजूद नहीं है।'
IFFI: बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आईएफएफआई ने UNICEF से मिलाया हाथ, ये पांच फिल्में की जा रही प्रदर्शित
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed