फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asim Riaz: लाल साड़ी पहन महिला बने अभिषेक कुमार, तो आसिम रियाज ने उड़ाया मजाक, बोले- आ गया अपनी औकात पर

Tue, 05 Nov 2024 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

Asim-Abhishek: अभिषेक कुमार ने हाल ही में सौरभ सचदेवा के एक्टिंग स्कूल, द एक्टर्स ट्रुथ में एक एक्टिंग वर्कशॉप के लिए लाल साड़ी में एक महिला की तरह कपड़े पहने, जिस पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Abhishek Kumar dressed as a woman in a red saree Asim Riaz Reacted and Said Aa Gaya Apni Aukat Pe
आसिम रियाज, अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14 में' साथ नजर आए आसिम रियाज और अभिषेक कुमार अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं। हाल ही में कुमार ने सौरभ सचदेवा के एक्टिंग स्कूल द एक्टर्स ट्रुथ में एक्टिंग वर्कशॉप के लिए लाल साड़ी में महिला की तरह कपड़े पहने, जिस पर आसिम ने रिएक्शन दिया। हालांकि, आसिम के इस कमेंट को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Abhishek Kumar dressed as a woman in a red saree Asim Riaz Reacted and Said Aa Gaya Apni Aukat Pe
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम

आसिम ने किया यह कमेंट
आसिम ने कमेंट किया, "आ गया अपनी औकात पे, लेकिन मेरे पास 10 का खुल्ला नहीं है। " हालांकि, उनकी यह टिप्पणी नेटीजंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस कमेंट के लिए आसिम की आलोचना की। वही, कुछ लोगों ने आसिम को दिमाग के डॉक्टर के पास जाने की भी सलाह दे डाली है।

Abhishek Kumar dressed as a woman in a red saree Asim Riaz Reacted and Said Aa Gaya Apni Aukat Pe
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
हालांकि, बढ़ रहे विवादों के बीच अभी तक अभिषेक कुमार ने आसिम के कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक यूजर ने आसिम को ट्रोल करते हुए एक्स पर कमेंट किया, "आसिम एक अहंकारी घटिया छपरी बन गया है..मुझे शर्म आती है कि मैंने उसके बीबी हाउस के दौरान उसका समर्थन किया!" दूसरे यूजर ने कहा, "ये छपरी यही कर सकता है...वेल्ला।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Kumar dressed as a woman in a red saree Asim Riaz Reacted and Said Aa Gaya Apni Aukat Pe
अभिषेक कुमार आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official @aebyborntoshine

यूजर्स ने किया अभिषेक का समर्थन
एक और यूजर ने लिखा, "यह आदमी ऐसा ही है! अभिषेक अभिनय सीखने और उसमें कौशल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आसिम एक ऐसा आदमी है, जो जिंदगी में लोगों को ट्रोल करने के अलावा कुछ नहीं कर सकता है। " अभिषेक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग भी साझा किया।

विज्ञापन
Abhishek Kumar dressed as a woman in a red saree Asim Riaz Reacted and Said Aa Gaya Apni Aukat Pe
रोहित शेट्टी, आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @ asimriaz77.official, @itsrohitshetty

रोहित शेट्टी से हुई थी बहस
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के दौरान आसिम और अभिषेक को अक्सर नोक-झोंक करते देखा गया। होस्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी तथा अन्य प्रतियोगियों के साथ तीखी नोकझोंक के बाद रियाज को शो से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी आसिम की खूब आलोचना हुई थी।

Tom Hanks: सुपर हीरो की मूवीज पर टॉम हैंक्स की दो टूक, बोले- 20 साल तक कॉमिक बुक का तमाशा देखा लेकिन कहानी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed