{"_id":"6219d7175a623563943e4d7d","slug":"actor-jackie-shroff-cried-and-touched-contestant-feet-on-india-s-got-talent-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India's Got Talent: क्या हुआ कि जैकी श्रॉफ ने रोते हुए छू लिए प्रतिभागी के पैर, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
India's Got Talent: क्या हुआ कि जैकी श्रॉफ ने रोते हुए छू लिए प्रतिभागी के पैर, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों का टैलेंट देखकर गेस्ट भी अचंभे में पड़ जा रहे हैं। वहीं अब शो में जैकी श्रॉफ एक प्रतिभागी के गाने से इतना इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें नम हो गईं।
शो के आनेवाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ एक प्रतिभागी के गाने के कायल हो गए। प्रतिभागी के गाना सुनकर जैकी खो गए। वहीं वो अपने आंसू को रोक ही नहीं पाए।
3 of 5
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
प्रोमो में इशिता विश्वकर्मा नाम की एक प्रतिभागी फिल्म 'राम लखन' का गाना 'बड़ा दुख देना ओ रामजी' गा रही हैं। इशिता के गाने से जैकी इतने भावुक हो जाते हैं कि उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यहां तक की जैकी सिंगर के आगे हाथ जोड़ लेते हैं। फिर वो रिस्पेक्ट दिखाते हुए अपने दोनों कानों को छूते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : Instagram
वहीं प्रोमो में जैकी कहते दिख रहे हैं कि मैं इनकी आवाज में खो गया था। प्रोमो का अंत हैरान करने वाला है। जैकी श्रॉफ स्टेज पर जाकर यंग परफॉर्मर के पैर छू लेते हैं। इसके बाद शो के जज बादशाह भी इशिता के पैर छूते हैं। शो का नया प्रोमो देखकर दर्शक भी हैरान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो छा गया है। लोग प्रोमो को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान क्या पल है। वहीं लोग गायक इशिता के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना दमदार प्रोमो आने के बाद फैंस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।