फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smart Jodi: 18 साल छोटी है राहुल महाजन की तीसरी पत्नी, कैसे राहुल ने की रशियन से शादी खुलेगा राज

Sat, 26 Feb 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Feb 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Rahul Mahajan and his third wife natalya will be contestants of Star plus Show Smart Jodi
राहुल महाजन और पत्नी - फोटो : Instagram-

स्टार प्लस का नया रियलिटी शो 'द स्मार्ट जोड़ी' आज से शुरू होने वाला है। इस शो में एक साथ 10 सेलिब्रिटी कपल प्रतिभागी बनेंगे। शो बहुत ही मजेदार होने वाला है क्योंकि फैंस को ये जानने का मौका मिलेगा कि उनके पसंदीदा कपल का रिश्ता रियल और रील लाइफ में कितना अलग है। स्मार्ट जोड़ी में आने वाली जोड़ियों का खुलासा हो गया है। शो में बिग बॉस फेम राहुल महाजन अपनी पत्नी नताल्या महाजन के साथ दिखेंगे। 

Rahul Mahajan and his third wife natalya will be contestants of Star plus Show Smart Jodi
राहुल महाजन और पत्नी - फोटो : Instagram

शो का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है। जिसमें राहुल अपनी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। प्रोमो में राहुल महाजन कह रहे हैं कि दिल तो बच्चा हैं ना इसलिए हो गया तीसरी बार प्यार। राहुल की पत्नी रशियन हैं। ऐसे में राहुल को रशियन नहीं आती है और नताल्या हिंदी नहीं बोल पाती। वीडियो में राहुल फिर ट्रांसलेटर का उपयोग करते हैं। ऐसे में शो में राहुल की लव की गाड़ी कैसे पटरी पर आती है देखना दिलचस्प होगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Mahajan (@therahulmahajan)


 
Rahul Mahajan and his third wife natalya will be contestants of Star plus Show Smart Jodi
राहुल और नताल्या - फोटो : Instagram
कौन हैं राहुल महाजन
राहुल महाजन भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं। राहुल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। राहुल बिग बॉस में दिख चुके हैं। वहीं उनकी दोनों एक्स वाइफ ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। राहुल ने तीसरी शादी रूसी लड़की नतालिया इलिना से की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Mahajan and his third wife natalya will be contestants of Star plus Show Smart Jodi
राहुल महाजन और पत्नी - फोटो : Instagram

टीवी शो स्मार्ट जोड़ी का इंतजार खत्म हो गया है। शो की शुरुआत आज से होगी। स्मार्ट जोड़ी एक वीकेंड स्पेशल रियलिटी शो होने वाला है। शो को एक्टर मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। शो में कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की अग्निपरीक्षा में उतरने वाली हैं। हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी एक साथ इस शो में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके सामने हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी विक्रम सिंह और मोनालिसा और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ओपनिंग बैट्समैन रह चुके क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत भी शो में हिस्सा ले रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Rahul Mahajan and his third wife natalya will be contestants of Star plus Show Smart Jodi
Rahul Mahajan - फोटो : file photo
इसके साथ ही टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आने वाले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed