{"_id":"62193bb5d0981009886ffd6c","slug":"social-media-tv-actress-heena-khan-danced-fiercely-on-social-media-trend-kaccha-badam-fans-said-her-insta-queen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: टीवी की संस्कारी बहू हीना खान ने कच्चा बादाम पर किया जमकर डांस, फैंस ने कहा- इंस्टा क्वीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: टीवी की संस्कारी बहू हीना खान ने कच्चा बादाम पर किया जमकर डांस, फैंस ने कहा- इंस्टा क्वीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:57 AM IST
सार
टेलीविजन की संस्कारी बहुओं में से एक और जानी- मानी अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की संस्कारी बहुओं में से एक और जानी- मानी अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। हिना भले ही इन दिनों टीवी सीरियल में नजर ना आ रही हों, लेकिन वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हिना द्वारा शेयर की गईं उनकी तस्वीरों को जमकर पसंद करते हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतजार करते रहते हैं।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नए रील वीडियो में अभिनेत्री सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं। दरअसल. वीडियो में हिना खान इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए मशहूर गाने कच्चा बदाम पर थिरकती नजर आ रही हैं।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा, मैं ये ट्रेंड कर रही हूं। इसके साथ ही हिना गाने की ताल से ताल मिलाते हुए जबरदस्त स्टेप कर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस नीले रंग के शॉर्ट वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : insta
वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां कुछ फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया क्वीन बता रहे हैं, तो वही कई उन्हें इंस्टा क्वीन बताते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिना खान
- फोटो : insta
इससे पहले हिना ने हाल ही में मिस्त्र से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर की थीं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह पिरामिड के सामने अंग्रेजी बीट पर ठुमके लगाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, मिस्र के सकारा में बने अब तक के पहले पिरामिड के सामने एक बार फिर सस्ता रोमांच..।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान
- फोटो : Social Media
करियर बात करें तो अभिनेत्री ने टेलीविजन के मशहूर सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा अभिनेत्री कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अपने पहले सीरियल से ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप भी रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।