{"_id":"622ac7628741af1d0664291d","slug":"actor-parth-samthaan-birthday-special-lesser-known-facts-about-anurag-basu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parth Samthaan Birthday: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं पार्थ समथान, विकास गुप्ता के साथ वायरल हुई थीं निजी तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Parth Samthaan Birthday: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं पार्थ समथान, विकास गुप्ता के साथ वायरल हुई थीं निजी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पार्थ समथान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर में शुमार पार्थ समथान ( Parth Samthaan Birthday) का आज जन्मदिन है। पार्थ समथान अपने स्टाइलिश लुक्स के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पार्थ समथान (Parth Samthaan) का जन्म 11 मार्च 1991 में पुणे में हुआ था। पार्थ ने अपनी स्कूलिंग पंचगनी से पूरी की है। अपने कॉलेज के दौरान ही वह एक्टिंग सीखने मुंबई आ गए। पार्थ का नाम बॉलावुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी जुड़ चुका है।
2 of 4
Parth Samthaan
- फोटो : instagram
टीवी के महंगे एक्टर हैं पार्थ
पार्थ ने कई टीवी शोज में काम किया है। पार्थ की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पार्थ को सीरियल ‘कैसी ये यारियां’ और ‘कसौटी जिंदगी के 2’ के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी’, ‘कहने को हमसफर हैं 2 में काम किया है। पार्थ टीवी के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं।
3 of 4
पार्थ, विकास
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास गुप्ता पर लगा चुके हैं उत्पीड़न के आरोप
पार्थ समथान ने दिसंबर 2013 में विकास गुप्ता पर शारीरिक उत्पीड़न और तरह-तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था और तब यह खुलासा हुआ था कि पार्थ, विकास के साथ रिलेशनशिप में थे। विकास गुप्ता और पार्थ समथान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। पार्थ समथान ने विकास गुप्ता के नाम पर एक लीगल नोटिस भी भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिशा पार्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी को डेट कर चुके हैं पार्थ
बता दें कि, पार्थ बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को डेट कर चुके हैं। दोनों करीब एक साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। वे दोनों लिव-इन में रहते थे। कहा जाता है कि जब दिशा ने बॉलीवुड में कदम रखा उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।