फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीका दी वोटी: जीवनसाथी ढूंढ़ने को तैयार मीका सिंह, नेशनल टीवी पर करेंगे हमसफर की तलाश

Fri, 11 Mar 2022 01:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 11 Mar 2022 01:06 AM IST
सार

मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अब जल्द ही अपने जीवन साथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। विवादों से गहरा नाता रखने वाले गायक मीका सिंह जल्द ही टेलीविजन पर अपना स्वयंवर रचाने वाले हैं।

विज्ञापन
Mika Di Voti: Mika Singh is ready to find life partner on National TV the swayamvar will telecast on star bharat
मीका का स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अब जल्द ही अपने जीवन साथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। विवादों से गहरा नाता रखने वाले गायक मीका सिंह जल्द ही टेलीविजन पर अपना स्वयंवर रचाने वाले हैं। देशभर के लोगों को अपने गानों पर नचाने वाले मीका अब अपनी बारात की तैयारियां करने में जुट गए हैं। आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले मीका सिंह इस बार अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर ने बीते महीने ही इस बारे में खुलासा किया था कि वह जल्द ही नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाने वाले हैं।

Mika Di Voti: Mika Singh is ready to find life partner on National TV the swayamvar will telecast on star bharat
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में अब मीका सिंह ने इस बारे में पुष्टि करते हुए हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीका अकेलेपन से हारे और जीवन साथी की तलाश के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मीका को है अपने जीवन साथी की तलाश, किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल? इसके साथ ही वीडियो में इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट और लिंक भी दी गई है।

Mika Di Voti: Mika Singh is ready to find life partner on National TV the swayamvar will telecast on star bharat
मीका सिंह - फोटो : instagram

 ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ नाम के इस रियलिटी शो को स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा। शेयर किए गए शो के इस प्रोमो वीडियो में मीका अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीका कहते हैं, लंदन हो पेरिस हो या झुमरी तलैया, इतनी शादियां और पार्टियां होती हैं और मेरी ही गानों पर लाखों दिल और रिश्ते जुड़ते हैं, लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Di Voti: Mika Singh is ready to find life partner on National TV the swayamvar will telecast on star bharat
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला

मीका आगे कहते हैं कि मैं सोच रहा हूं कोई सोनी कुड़ी लव के ना उसको अपनी लाइफ पाटनर बना लूं? कोई ना जाने ये अकेलेपन, कोई न समझे ये तन्हाईयां, जब वो आएगी, तब बजेगी, मेरी भी शहनाइयां। इसके अलावा वीडियो में मीका शेरवानी पहने दूल्हे के गेटअप में हाथों में जयमाला पकड़े अपने बगल में रखी कुर्सी को देखते नजर आ रहे हैं। नेशनल टीवी पर आयोजित होने वाले इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग 8 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।  


 

विज्ञापन
Mika Di Voti: Mika Singh is ready to find life partner on National TV the swayamvar will telecast on star bharat
rakhi ka swayamvar - फोटो : social media

गौरतलब है कि बॉलीवुड सिंगर मीका ऐसे पहले कलाकार नहीं है, जो नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित कर जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, राखी सावंत और टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत भी स्वयंवर के जरिए अपने पार्टनर चुन चुकी हैं। हालांकि तीनों ने ही अपने पार्टनर से शादी नहीं की थी। वहीं राहुल महाजन भी इस शो के जरिए अपना जीवनसाथी चुन चुके हैं। इस शो में उन्होंने 25 वर्षीय बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली को अपने पार्टनर के तौर पर चुना था। हालांकि, शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed