सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: उर्फी जावेद ने शेयर किया नया वीडियो, साड़ी में देख यूजर्स बोले- क्या बात आज...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Nov 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Actor Urfi Javed shared a new video in saree users gave such reactions
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना आता है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों के जरिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। अक्सर उनके फैंस भी उनकी ड्रेस और लुक देखकर उनको ट्रोल करने लगते हैं। लेकिन, इसके बाद भी उर्फी जावेद बोल्ड अवतार में अपनी वीडियो और फोटोज डालने से परहेज नहीं करती हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाला है, उसके लिए उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


 
 

Trending Videos
Actor Urfi Javed shared a new video in saree users gave such reactions
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप डाली है। जिसमें वह साड़ी पहने हुए हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। वीडियो में उर्फी अपनी चिर-परिचित अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं और बैकग्राउंड में- ओय होय लड़की गाना बज रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Urfi Javed shared a new video in saree users gave such reactions
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद के इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- आपने आज सिंपल साड़ी पहनी हुई है क्या बात है? वहीं एक अन्य यूजर्स ने उनको साड़ी में भी बेहद हॉट और सेक्सी बताया।  उर्फी के फैंस उनकी इस वीडियो  की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनकी सुंदरता पर प्यार बरसा रहे हैं। उन्हें हॉट, क्यूट और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट यूजर्स की तरफ से मिल रहे हैं।

 

Actor Urfi Javed shared a new video in saree users gave such reactions
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने उर्फी को ब्यूटी क्वीन बताते हुए कहा कि वह उनकी प्रेरणा हैं।  उर्फी जावेद के इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। इससे पहले उर्फी जावेद ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक वीडियो डाला था, जिसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था। एक अन्य बोल्ड वीडियो में यूजर्स ने उर्फी को ट्रोल करते हुए पूछा था कि उन्हें क्या शर्म नहीं आती? गौरतलब है कि टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद पारस कलनावत के साथ डेट कर चुकी हैं और दोनों रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। उर्फी और पारस कलनावत की पहली मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी। दोनों ही कलाकार  टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर मिले थे। यह साल 2017 की बात है। उर्फी और पारस के बीच इस शो के सेट से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती का बॉन्ड प्यार में तब्दील हुआ था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और एक-दूसरे से अलग हो गये।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed