सब्सक्राइब करें

KBC 13: केबीसी के सेट पर पहुंचीं बेटी श्वेता और नातिन नव्या, बिग बी बोले- "इनका ही जहां है..."

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 25 Nov 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tweets pic with daughter Shweta Nanda and Grand daughter Navya from sets of KBC 13
केबीसी के सेट पर श्वेता और नव्या - फोटो : ट्विटर

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन-13 का आने वाला एपिसोड बेहद स्पेशल होने वाला है। इसके लिए होस्ट अमिताभ बच्चन भी एक्साइटेड हैं। दरअसल इस एपिसोड में उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा पहुंचने वाली हैं। इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अमिताभ बच्चन ने इस एपिसोड की एक तस्वीर ट्विटर पर भी शेयर की है।

Trending Videos
Amitabh Bachchan tweets pic with daughter Shweta Nanda and Grand daughter Navya from sets of KBC 13
केबीसी के सेट पर श्वेता और नव्या - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में बिग बी के साथ बेटी श्वेता और नातिन नव्या भी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'बेटियां सबसे प्यारी, उनका ही जहां है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tweets pic with daughter Shweta Nanda and Grand daughter Navya from sets of KBC 13
केबीसी के सेट पर बिग बी के साथ बेटी श्वेता

बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस भी आने वाले एपिसोड के लिए उत्सुक हैं। वे कमेंट करके अपने एक्साइटमेंट को साझा कर रहे हैं। शेयर करने के बाद से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

Amitabh Bachchan tweets pic with daughter Shweta Nanda and Grand daughter Navya from sets of KBC 13
अमिताभ बच्चन

मालूम हो कि अमिताभ बच्चन केबीसी के एपिसोड में न केवल सवाल-जवाब करते हैं, बल्कि गेम खेलने आए मेहमानों से कई तरह की बातचीत भी करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि बेटी और नातिन के साथ खेलते हुए बच्चन परिवार के कुछ मजेदार किस्सों की पोटली खुल जाए।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan tweets pic with daughter Shweta Nanda and Grand daughter Navya from sets of KBC 13
केबीसी के सेट पर सत्यमेव जयते 2 की टीम

इससे अलावा केबीसी के एपिसोड में सत्यमेव जयते 2 के प्रोमोशन के लिए जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें हंसी ठहाकों और मौज मस्ती के साथ जॉन भावुक होते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस प्रोमो में जॉन के भावुक होने की वजह नहीं बताई गई है। ऐसे में शो टेलीकास्ट होने पर ही इसकी वजह का खुलासा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed