फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: टीवी पर किसने निभाए महादेव के किरदार, मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन का नाम शामिल

Mon, 14 Jul 2025 06:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

Har Har Mahadev: कई टीवी सीरियल्स महादेव पर बनाए जा चुके हैं। इन सीरियल्स में भगवान शिव के किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट काफी लंबी है।

विज्ञापन
Actors Who Played Role of Mahadev on TV Mohit Raina Saurabh Jain Rohit Bakshi Himanshu on Mahashivratri 2025
महादेव - फोटो : X
कई टीवी सीरिस्य में कई अभिनेताओं ने भगवान भोलेनाथ का किरदार निभाया है। ये सभी अभिनेता अपने किरदारों के लिए काफी लोकप्रिय हुए। इस लिस्ट में मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन तक का नाम शामिल है। देखिए पूरी लिस्ट...

 
Actors Who Played Role of Mahadev on TV Mohit Raina Saurabh Jain Rohit Bakshi Himanshu on Mahashivratri 2025
देवो के देव महादेव - फोटो : X
मोहित रैना
मोहित रैना ने टीवी सीरियल देवों के देव...महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाया है। देवों के देव ... महादेव सीरियल भगवान शिव पर आधारित एक सीरीज है, जिसे महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रीमियर 18 दिसंबर 2011 को हुआ। यह सीरियल अपनी लोकप्रियता के चलते चार साल तक काफी पसंद किया गया। 14 दिसंबर 2014 को यह सीरियल समाप्त हुआ। इसके कुल 820 एपिसोड पूरे हुए। इस सीरियल की पूरी सीरीज डिजनी+हॉटस्टारपर डिजिटल रूप से उपलब्ध है।
Actors Who Played Role of Mahadev on TV Mohit Raina Saurabh Jain Rohit Bakshi Himanshu on Mahashivratri 2025
सौरभ जैन - फोटो : X
सौरभ जैन
सौरभ जैन ने महादेव और जय श्री गणेश जैसे सीरियल्स में महादेव की भूमिका निभाई। इन टीवी सीरियल्स में सौरभ जैन को भगवान शिव के किरदार में दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा सौरभ ने महाभारत और देवों के देव महादेव में भगवान कृष्ण और विष्णु का किरदार भी निभाया है। इसके अलावा सोरभ ने 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव की भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Played Role of Mahadev on TV Mohit Raina Saurabh Jain Rohit Bakshi Himanshu on Mahashivratri 2025
रोहित बख्शी - फोटो : X
रोहित बख्शी
रोहित बख्शी ने सूर्यपुत्र कर्ण और बाकी धार्मिक सीरियल्स में शिवजी का किरदार किया। सूर्यपुत्र कर्ण, एक भारतीय ऐतिहासिक महाकाव्य टेलीविजन श्रृंखला है, जिसका प्रीमियर 29 जून 2015 को सोनी टीवी पर हुआ था। स्वास्तिक पिक्चर्स के सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित , यह श्रृंखला महाभारत में कर्ण की जीवन यात्रा को दर्शाती है। इस शो में रोहित को भगवान शिव की भूमिका में सभी ने पसंद किया।
 
विज्ञापन
Actors Who Played Role of Mahadev on TV Mohit Raina Saurabh Jain Rohit Bakshi Himanshu on Mahashivratri 2025
अमित मेहरा - फोटो : X
अमित मेहरा
अमित मेहरा ने कुछ धार्मिक सीरियल्स में महादेव का किरदार निभाया है। 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में अभिनेता अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed