{"_id":"631b0b4ccea2fe0dc4565ecd","slug":"actress-avneet-kaur-glamorous-avatar-pictures-went-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avneet Kaur: मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहन अवनीत ने बिखेरा हुस्न का जादू, किलर पोज से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Avneet Kaur: मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहन अवनीत ने बिखेरा हुस्न का जादू, किलर पोज से जीता फैंस का दिल
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 09 Sep 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अवनीत कौर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर की दीवानगी भी आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। अवनीत ने अपनी अदाओं का जादू बहुत सारे लोगों पर चलाया, जिसका अंदाजा हमें उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग देखकर लगता है। अक्सर अपने हॉट और ग्लैमरस फोटोज साझा करने वाली अवनीत की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, जो तेजी से वायरल भी हो रही हैं।
2 of 4
अवनीत कौर
- फोटो : Social Media
अवनीत कौर को उनके फैंस इन्हीं ग्लैरस तस्वीरों के कारण इंस्टाग्राम क्वीन भी बुलाते हैं। अवनीत आए दिन फैंस के साथ अपना कोई न कोई नया लुक करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं, जिनमें वह छोटा सा टॉप और मिनी स्कर्ट पहने अपनी अदाएं दिखा रही हैं। खुले बाल, गुची की बेल्ट और छोटा सा ब्लैक स्लिंग बैग लिए अवनीत किसी ग्लैमरस गुड़िया की तरह लग रही हैं। उनका हर अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा ही देता है और ऐसा ही कुछ इसने भी किया है।
3 of 4
अवनीत कौर
- फोटो : Social Media
अवनीत कौर की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस अभिनेत्री पर प्यार लुटाने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे है। वह लगातार कमेंट कर अवनीत की तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं। इन तस्वीरों में अवनीत का हर पोज फैंस के दिलों को छू रहा है। कुछ घंटों पहले पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर अभी तक दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अवनीत कौर
- फोटो : insta
अवनीत कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 32.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अवनीत इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।