फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: गुस्से में हिना खान ने मेकअप मैन को जड़ा जोरदार थप्पड़, बोलीं- आइंदा ऐसा किया तो..

Tue, 23 Aug 2022 05:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 23 Aug 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Actress Hina Khan Slapped Her Make Up Man Video Viral on Social Media News in Hindi
हिना खान - फोटो : insta

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना सिक्का जमा चुकीं अभिनेत्री हिना खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से सिनेमा का दुनिया में कदम रखने वाली हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण, तो कभी वीडियोज से अपने फैन्स का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में हिना खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसे देख उनके फैन्स दंग रह गए हैं। हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Actress Hina Khan Slapped Her Make Up Man Video Viral on Social Media News in Hindi
हिना खान - फोटो : insta

हिना खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। साझा किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री मेकअप करते हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन पता नहीं अभिनेत्री को क्या हो जाता है, वह अपने मेकअप मैन के मुंह पर जोर से थप्पड़ मार देती हैं। इसके बाद अभिनेत्री को कहते हुए सुना जाता है कि आइंदा ऐसा मजाक किया ना तो मुंह तोड़ दूंगी तेरा। अभिनेत्री का यह वीडियो देख फैंस काफी अचंभित हैं।  

Actress Hina Khan Slapped Her Make Up Man Video Viral on Social Media News in Hindi
हिना खान - फोटो : insta

हिना खान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके  मेकअप मैन ने उनसे लिपस्टिक छीन ली थी, जिसके बाद हिना यह कदम उठाती हैं। आखिर में खुलासा होता है कि हिना सिर्फ मजाक कर रही हैं। यह उनका एक और फनी वीडियो है, लेकिन मेकअप मैन के फेस एक्सप्रेशन देखकर यह कहना थोड़ा मुश्किल लगता है कि यह सिर्फ एक मजाक था। कुछ ही देर में इस वीडियो पर काफी कमेंट्स हो चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hina Khan Slapped Her Make Up Man Video Viral on Social Media News in Hindi
हिना खान - फोटो : instagram

आपको बता दें कि अभिनेत्री हिना खान बहुत पॉपुलर हैं। वह सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह म्यूजिक वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों शहीर शेख के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed