टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर इस समय सोशल मीडिया पर यूजर्स को जमकर जवाब दे रही हैं। आपको बता दें कि कुछ यूजर्स ने मिनी माथुर के मुस्लिम शख्स से शादी करने पर सवाल उठाए तो उन्होंने ट्विटर पर इन सभी लोगों को खरी-खोटी सुनाई। दरअसल मिनी माथुर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कबीर खान की पत्नी हैं।
मुस्लिम से शादी करने पर फिर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, यूजर्स बोले-सरनेम ‘खान’ लगाओ तो मिला ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
“Placards” Munna 😘
— Mini Mathur (@minimathur) April 30, 2018
“Double” and “standards” 😘
Troll school mein bahut easily admission mil jaati hai.... https://t.co/IGDbgqAWEX
वहीं कुछ दिनों पहले एक यूजर ने कहा था कि पहले आप अपना सरनेम बदल कर खान कीजिए। आपने मुस्लिम कबीर खान से शादी है, लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। इस शख्स को जवाब देते हुए मिनी माथुर ने कहा- 'भाई तुम सुपर बेवकूफ हो, तुम्हें जानना चाहिए कि मेरे देश के कानून के मुताबिक हिन्दुओं को मुसलमानों से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करना पड़ता है। मैं अपनी पहचान को लेकर गौरवान्वित हूं, मेरे पति भी अपनी पहचान को लेकर ऐसा ही महसूस करते हैं, तुम्हारे जैसा नहीं, हमलोग एक दूसरे पर धार्मिक श्रेष्ठता थोपते नहीं है, जाओ चाय पीओ।'
इससे पहले भी मिनी माथुर ने एक ट्वीट के जरिए यूजर्स को खरी खोटी सुनाई थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- अब सोने चले जाओ ट्रोल्स, दिन खत्म हो चुका है, जाओ अपनी मां और बहन के पास बैठो, उन्हें बताओ कि कैसे तुमने उनके जैसे ही महिलाओं का अपमान किया, उन्हें अपशब्द कहे क्योंकि तुम्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं। मुझे उम्मीद है तुम्हारी बुद्धि नरक में एक शानदार छुट्टी मना रही है।