{"_id":"5aa9f84c4f1c1bbc758b5a15","slug":"after-12-years-jassi-jaissi-koi-nahin-stars-mona-singh-and-apurva-agnihotri-reunite-for-ekta-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद पुराने आशिक के साथ लौट रही 'जस्सी', अवैध संबंधों पर आधारित है कहानी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
12 साल बाद पुराने आशिक के साथ लौट रही 'जस्सी', अवैध संबंधों पर आधारित है कहानी
Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jassi Jaissi Koi Nahin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से रातों रात स्टार बनीं एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। इस शो में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि अपूर्व अग्निहोत्री नजर आएंगे। यह वही एक्टर है जिसके साथ मोना सिंह ने 12 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी।
2 of 5
Jassi Jaissi Koi Nahin
यह शो एकता कपूर का है जिसका नाम 'कहने को हमसफर है'। कहा जा रहा है कि इसी शो में मोना और अपूर्व की जोड़ी एक बार फिर से दिखाई देगी। शो में अपूर्व का गेस्ट अपीयरेंस होगा। वह पहले एपिसोड में नजर आएंगे। वहीं लीड रोल में इस सीरियल में मोना के साथ रॉनित रॉय दिखाई देंगे।
3 of 5
Mona Singh
मोना और अपूर्व की जोड़ी को 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल में काफी पसंद किया गया था। इस शो में जस्सी का लुक काफी चर्चा का विषय रहा जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि इसके बाद यह दोनों कभी भी एक साथ दिखाई नहीं दिए। यह पहला मौका है जब यह दोनों उस शो के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mona Singh
'कहने को हमसफर है' सीरियल का कुछ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें मोना सिंह, रॉनित रॉय और गुरदीप कोहली लीड रोल में हैं। इस सीरियल को ALT Balaji ऐप पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसकी कहानी अवैध संबंधों पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
Mona Singh
इसमें दिखाया गया है कि कैसे अवैध रिश्ते की वजह से परिवार को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस सीरियल में मोना सिंह अन्नया मेहरा का किरदार निभाएंगी तो वहीं रॉनित उनके ब्वॉयफ्रेंड का, जिनकी शादी पहले से ही हो चुकी है। रॉनित की पत्नी का रोल गुरदीप कोहली निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब गुरदीप और उनके बच्चों को सच्चाई का पता चलता है तो रिश्तों पर क्या असर पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।