फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस ने 2 साल बाद खोला ब्रेकअप का राज, 6 साल तक थीं लिव इन में

Sun, 17 Jun 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
after-2-years-ankita-lokhande-on-her-break-up-with-sushant-singh
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक अंकिता लोखंडे मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले साल तब बढ़ी थीं जब ये साथ में होली सेलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे थे। इससे पहले अंकिता लोखंडे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। करीब 2 साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अब पहली बार अंकिता ने इस मामले में बोला है।

after-2-years-ankita-lokhande-on-her-break-up-with-sushant-singh
अंकिता लोखंडे

कभी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल कहे जाते थे। दोनों 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जल्द ये कपल शादी कर लेगा लेकिन तभी खबर आई कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। 

after-2-years-ankita-lokhande-on-her-break-up-with-sushant-singh
अंकिता लोखंडे

अब डीएनए से बात करते हुए अंकिता ने अपने ब्रेकअप के बारे में बताया कि 'जब मैं काम नहीं कर रही थी तब भी मैं संतुष्ट थी और फिर काम के दौरान भी मैं संतुष्ट थी। मैं ये नहीं कहूंगी कि ब्रेकअप ने मेरे करियर को नुकसान पहुंचाया पर फिर भी काम और प्यार दो अलग चीजें हैं। आपको दोनों में संतुलन बनाना होता है और मैं कहूंगी कि मैं ये नहीं कर पा रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
after-2-years-ankita-lokhande-on-her-break-up-with-sushant-singh
अंकिता लोखंडे

अंकिता ने आगे कहा, 'इसका आप पर बहुत असर होता है। आप को पता नहीं चलता कि आपके साथ क्या हो रहा है लेकिन सब कुछ अखबार में होता है। हालांकि, मुझे लगता है ये आपको मजबूत बनाता है। आज मुझे कुछ महसूस नहीं होता। बस जो भी हुआ, मेरे परिवार वाले और दोस्त मेरे साथ थे।'

विज्ञापन
after-2-years-ankita-lokhande-on-her-break-up-with-sushant-singh
ankita lokhande

अंकिता ने कहा, 'मैं अभी भी अपने प्रिंस चार्मिंग के इंतजार में हूं, लेकिन मैं जानबूझकर अभी किसी की तलाश में नहीं हूं। मैं अब इससे ऊपर उठ चुकी हूं। मुझे जिंदगी में कुछ बनने के लिए साथी की जरूरत नहीं, इसके लिए मैं अवॉर्ड्स लेना पसंद करूंगी।' अंकिता की बातों से तो ऐसा ही लगता है कि अभी फिलहाल वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं और सिंगल ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed