फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को किसी और के साथ देख चुका है ये एक्टर, 2 साल बाद सामने आई तलाक की असली वजह

Sat, 16 Mar 2019 12:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 16 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
After 2 years of divorce with Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena revealed shocking thing
Vivian Dsena Vahbiz Dorabjee - फोटो : twitter

बॉलीवुड की तरह टेलीविजन में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी शादी लंबे वक्त तक नहीं चल सकी। भले ही इन सेलिब्रिटीज ने लव मैरिज की हो लेकिन एक दूसरे का साथ देने की कसम बीच में ही तोड़ दी। ऐसे ही एक एक्टर हैं विवेन डिसेना (Vivian Dsena)। विवेन ने वाहजीब दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। उस वक्त इन दोनों के तलाक की असली वजह का किसी को भी पता नहीं चला। हर कोई सदमे में था कि आखिर यह क्या हो गया? इन दोनों के तलाक के 2 साल बाद इनके अलग होने की असली वजह का खुलासा हुआ है।

After 2 years of divorce with Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena revealed shocking thing
Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena - फोटो : twitter

न्यूज पोर्टल के मुताबिक जब विवेन डिसेना और वाहबिज का तलाक हुआ था तो विवेन ने इस बात का खुलासा किया था। विवेन ने बताया था कि शादी के बाद भी उनकी पत्नी का एक्टर विपुल रॉय के साथ अफेयर था। यहां तक कि दोनों को कई बार एक साथ पकड़ा भी था। इसी वजह से दोनों अलग हो गए। विवेन का यह खुलासा उनके फैंस के लिए शॉकिंग जरूर हो सकता है। 

After 2 years of divorce with Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena revealed shocking thing
Pyaar Kii Ye Ek Kahaani poster - फोटो : twitter

विवेन की तरह वाहबिज भी टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वाहबिज ने 'प्यार की ये एक कहानी', 'सावित्री', 'सरस्वतीचंद्र' और 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल में नजर आई थीं। खास बात यह है कि वाहबिज और विवेक की पहली मुलाकात भी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर ही हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 2 years of divorce with Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena revealed shocking thing
vivian dsena first wife - फोटो : file photo

इस सीरियल में विवेन ने अभय तो वहीं वाहबिज ने पंछी का रोल निभाया था। इस सीरियल की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद विवेन और वाहबिज ने 7 जनवरी, 2013 को शादी कर ली थी। वाहबिज और विवेन की शादी 4 साल तक चली। इस वक्त विवेन डिसेना 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' सीरियल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
After 2 years of divorce with Vahbiz Dorabjee Vivian Dsena revealed shocking thing
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki - फोटो : file photo

इस सीरियल में विवेन के साथ लीड रोल में रुबीना मलिक है। इस सीरियल की कहानी किन्नर बहू के इर्द गिर्द घूमती है। विवेन सीरियल के अलावा रिलयलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। विवेन ने 'झलक दिखला जा' सीजन 8 में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 में भी नजर आए थे। जबकि 'बिग बॉस' सीजन 12 में बतौर गेस्ट जा नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed