फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलीवरी के 4 महीने बाद शो में लौटीं ये टीवी एक्ट्रेस, करीना कपूर की बन चुकी हैं ऑनस्क्रीन बहन

Tue, 14 May 2019 03:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 May 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
After 4 months of maternity leave Bhabiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon back on work
Saumya Tandon - फोटो : twitter

'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कुछ वक्त पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान सौम्या टंडन मेटरनिटी लीव पर थीं। मेटरनिटी लीव पूरी होते ही सौम्या फिर से शो में वापस लौट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में सौम्या के साथ शो की स्टारकास्ट उनका खास अंदाज में वेलकम करते हुए दिखाई दे रही है।

After 4 months of maternity leave Bhabiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon back on work
Saumya Tandon photoshoot - फोटो : instagram

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। सौम्या वीडियो में कह रही हैं कि 'आप लोगों मुझे कई दिनों से पूछ रहे थे कि शो में वापसी कब कर रही हैं। तो मैंने सोचा कि सेट पर आकर आप लोगों को सरप्राइज दूं। 4 महीने बाद आज मैंने पहले दिन शूट किया। बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा कि मैं फिर से अपने घर पर वापिस आ गई हूं।' सौम्या की वापसी से फैंस काफी खुश हैं और वह सौम्या के लौटने की खुशी लगातार पोस्ट करके शेयर कर रहे हैं।
 



 

After 4 months of maternity leave Bhabiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon back on work
Saumya Tandon - फोटो : file photo

सौम्या के एक फैन ने लिखा- 'मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वापस आने के लिए बहुत शुक्रिया आपका। बहुत खुश हूं। ढेर सारा प्यार, आपको बहुत मिस किया।' सौम्या टंडन ने 14 जनवरी, 2019 को बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'हमारी खुशियों का खजाना।' इससे पहले सौम्या ने अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए ही बताई थी। उन्होंने लिखा था कि वह किसी सुपरहीरो की तरह महसूस कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 4 months of maternity leave Bhabiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon back on work
saumya tandon - फोटो : file photo

सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंट होने के चलते टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से 4 महीने का ब्रेक लिया था। सौम्या टीवी के अलावा फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।

विज्ञापन
After 4 months of maternity leave Bhabiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon back on work
सौम्या टंडन - फोटो : social media

दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed