माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। खबरों की मानें तो दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। माही विज प्रेग्नेंट है और उनका दूसरा महीना चल रहा है। हालांकि इस बारे में इस कपल ने कोई भी आधिकारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी।
शादी के 8 साल बाद मां बनने जा रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ जीता था 'नच बलिए' शो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से जुड़ी इस खबर के बारे में बॉम्बे टाइम्स ने खुलासा किया है। इन बातों को तब और जोर मिला जब माही विज पार्टियों से दूरी बना ली और सोशल मीडिया पर पहले की अपेक्षा कम एक्टिव होने लगीं। कहा जा रहा है कि माही के इस कदम से उनके दोस्तों में भी इस बात की सुगबुगाहट है कि माही और जय माता-पिता बनने वाले हैं।
माही विज और जय भानुशाली के पहले से ही घर में दो बच्चे हैं। यह दोनों बच्चे उनके घर में काम करने वाले मनोज के है। मनोज के एक 5 साल की बेटी खुशी और 3 साल का बेटा राजवीर है। माही और जय इन दोनों बच्चों से बहुत जुड़ाव है। कहा जाता है कि यह कपल इन दोनों बच्चों का पेरेंट्स की तरह ध्यान रखते हैं।
A post shared by Jay Bhanushali (@ijaybhanushali) on
जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। माही ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही माही का नकुशा किरदार ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस सीरियल का नाम 'लागी तुझसे लगन' (Lagi Tujhse Lagan) है। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने भी एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के साथ सुरवीन के पहले फोटोशूट की तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही हैं। सुरवीन ने 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। सुरवीन के अलावा 'भाबीजी घर पर हैं' कि गोरी मेम यानी कि सौम्या टंडन ने बेटे को जन्म दिया है। अक्सर वह अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।