ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी। माही विज ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया है। यह टीवी कपल मां-बाप बनने वाले हैं इसका खुलासा बॉम्बे टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में किया। बीते कुछ दिनों में कई टीवी स्टार्स के घर किलकारियां गूंजी। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो हाल ही में पेरेंट्स बनें।
ये 4 टीवी एक्ट्रेस हाल ही में बनीं मां, एक की तो 10 महीने बाद हुई डिलीवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने 'मदर्स डे' के अगले दिन यानी कि 13 मई को बेटे को जन्म दिया है। छवि दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। छवि की 6 साल की एक बेटी अरीजा भी है। छवि ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे के हाथ के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ छवि ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। छवि ने बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा है। छवि ने पोस्ट में लिखा, '13 मई को मैं एक बेटे अरहाम हुसैन की मां बनी हूं। आप सभी की शुभकामानाओं के लिए शुक्रिया। मैं अभी अस्पताल में हूं और अपनी बर्थ स्टोरी जल्द ही शेयर करूंगी।' खास बात है कि छवि की डिलीवरी 10 महीने बाद हुई है। 35 साल की छवि ने साल 2005 में टीवी डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी।
A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein) on
सुरवीन चावला कई सारे टेलीविजन सीरियल कर चुकी हैं। टीवी के बाद ही सुरवीन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इन टीवी सीरियल्स में कहीं तो होगा, कसौटी जिंदगी के, काजल, एक खिलाड़ी एक हसीना शामिल हैं। पिछले महीने ही सुरवीन चावला ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम ईवा रखा है। हाल ही में सुरवीन ने बेटी ईवा के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। यह तस्वीरें काफी पसंद की गईं। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था।
'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की गोरी मेम यानी कि सौम्या टंडन इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सौम्या ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी।
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन साल नवंबर, 2017 में मां बनी थीं। दिशा ने 24 नवंबर 2015 को मयूर पांडा से शादी की थी। इस कपल का यह पहला बच्चा है। बच्चे के जन्म के समय से ही दिशा मेटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में उनकी वापसी को लेकर कई खबरें आईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है