फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की सबसे बड़ी विलेन का खत्म हुआ खौफ, जाने से पहले टीम ने ऐसे दी फेयरवेल पार्टी

Mon, 13 May 2019 03:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 13 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Hina Khan gets farewell party with team
Kasauti Zindagi Kay 2 - फोटो : instagram

एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasauti Zindagi Kay 2) में कोमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) का पैकअप हो गया है। इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में हुआ। इन तस्वीरों में पार्थ सामथान और एरिका हिना खान को फेयरवेल पार्टी दे रहे हैं। तस्वीरों में हिना खान बेहद खुश नजर आ रही हैं। 

Kasautii Zindagii Kay 2 Hina Khan gets farewell party with team
Kasauti Zindagi Kay 2 - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो 'कसौटी जिंदगी के 2' की पूरी टीम ने हिना खान के लिए फेयरवेल पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियो छाए हुए हैं। तस्वीरो में हिना खान अपने को-एक्टर्स के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दीं। हिना खान ने केक भी काटा। इस खास मौके पर हिना खान ने गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी जबकि एरिका ने मरून कलर की ड्रेस। 

Kasautii Zindagii Kay 2 Hina Khan gets farewell party with team
Kasauti Zindagi Kay 2 - फोटो : instagram

हिना खान इस सीरियल से 4-5 महीने का ब्रेक ले रही हैं। इस फैसले की वजह बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। कहा जा रहा है कि हिना 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। हिना खान (Hina Khan) 'लाइंस' (Lines) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिना को दूसरी बड़ी बजट की फिल्म का ऑफर मिल गया है। हिना खान की दूसरी फिल्म विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@realhinakhan celebrates her last day of #kasautizindagiki2 with @iam_ejf @the_parthsamthaan @poojabanerjeee #hinakhan #ericafernandez #parthsamthaan #kasauttizindagiikay2

A post shared by It's TV Time (@shiningbollywood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Hina Khan gets farewell party with team
Hina Khan Vikram Bhatt - फोटो : twitter

विक्रम भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में 'राज' सीरीज और 'गुलाम' जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। हिना खान कांस 2019 (Cannes 2019) में भी हिस्सा लेंगी। रविवार को हिना खान को ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। खास बात यह है कि शो में कोमोलिका की सच्चाई सबसे सामने आने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Hina Khan gets farewell party with team
Kasauti Zindagi Kay 2 - फोटो : instagram

शो में जो इस वक्त क्लाइमेक्स चल रहा है वह दर्शकों को भी रास आ रहा है। इस बात का सबूत सीरियल की टीआरपी है। 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल इस हफ्ते चौथे नंबर पर रहा। हालांकि पिछले हफ्ते यह छठे पायदान पर था। ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में कोमोलिका के जाते ही मिस्टर बजाज की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि एजाज खान की जगह करण वाही मिस्टर बजाज का रोल निभा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed