{"_id":"5cd91155bdec2207626c4051","slug":"farah-khan-revealed-shocking-thing-about-shahrukh-khan-in-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में फराह का खुलासा, बोलीं- 'शाहरुख को कोल्ड ड्रिंक तक नहीं पीने देता था डायरेक्टर'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल के शो में फराह का खुलासा, बोलीं- 'शाहरुख को कोल्ड ड्रिंक तक नहीं पीने देता था डायरेक्टर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 13 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farah, Kapil and Shahrukh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं। शाहरुख ने 'दीवाना' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस बीच किंग खान से जुड़े एक राज का उनकी करीबी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने खुलासा किया है। फराह ने यह खुलासा 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma) शो के दौरान किया जहां वह 'मदर्स डे' के मौके पर पहुंची थीं।
2 of 5
Shahrukh khan and Farah Khan
- फोटो : twitter
इस शो के दौरान फराह खान (Farah Khan) ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर कई बातें बताईं। बातचीत के दौरान फराह खान ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर कपिल शर्मा भी हैरान रह गए। फराह खान ने किंग खान से जुड़े 25 साल पुराने राज के बारे में बताया।
3 of 5
kabhi haan kabhi naa
- फोटो : twitter
फराह खान ने कहा यह बात फिल्म 'कभी हां कभी ना' (Kabhi Haan Kabhi Naa) से जुड़ी है। यह मेरी पसंदीदा फिल्म है। इस फिल्म के दौरान ही मेरी और शाहरुख की पहली मुलाकात हुई थी। फराह ने कहा- 'उस वक्त शाहरुख खान को डायरेक्टर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मना कर देता था। वह कहते थे कि अगर तुम पियोगे तो औरों को भी पिलानी पड़ेगी। फराह ने हंसते हुए कहा कि इतना गरीब प्रोडक्शन था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
The Kapil Sharma show
- फोटो : twitter
फराह ने कहा- 'शाहरुख को मिलकर ऐसा लगा ही नहीं था कि मेरी उससे पहली मुलाकात है। ऐसा लगा कि हम एक दूसरे को बहुत जानते हैं जैसे कि कॉलेज के फ्रेंड्स हो। तब से हम दोनों दोस्त बन गए।' आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किंग खान के अपोजिट सुचित्रा कृष्णमूर्ति थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan and Farah
- फोटो : file photo
शाहरुख खान और फराह एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फराह कोरियोग्राफर के अलावा कई फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुकी हैं। फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां', 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्मों को डायरेक्ट किया है। कपिल शर्मा के शो में फराह खान के तीनों बच्चे भी कुछ देर के लिए आए थे। फराह खान की दो बेटियां और एक बेटा है। फराह ने शिरीष कुंदर से साल 2004 में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।