फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवेंजर्स एंडगेम देख रोने लगी थीं टीवी की ये बहू, वीडियो बनने पर इस तरह छुपाने लगीं चेहरा

Sun, 12 May 2019 04:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv actress cries after watching Avengers Endgame
Shivangi Joshi - फोटो : social media
पूरी दुनिया के बॉक्स-ऑफिस पर इन दिनों मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने धमाल मचा रखा है। 26 अप्रैल की रिलीज हुई ये फिल्म अभी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं फिल्मों को लेकर इस तरह की भी चर्चा है कि एवेंजर्स एंडगेम को देखने के बाद मार्वल स्टूडियो के दर्शक भावुक हो जा रह हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv actress cries after watching Avengers Endgame
Shivangi Joshi - फोटो : twitter
इस बीच छोटे पर्दे की बहू यानी टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी एवेंजर्स एंडगेम को देखकर रोने लगी हैं। गौरतलब है कि शिवांगी जोशी हाल ही में अपनी दोस्त और एक्ट्रेस अदिति भाटिया के साथ एवेंजर्स एंडगेम देखने पहुंचीं। फिल्म को देखकर शिवांगी इतनी भावुक हो गईं कि थिएटर में ही रोने लगीं।
 
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv actress cries after watching Avengers Endgame
aditi bhatia - फोटो : Instagram
शिवांगी जोशी के रोने का वीडियो उनके एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने शूट किया है। दर्शक शिवांगी जोशी के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About last night watching #avengersendgame #avengers @aditi_bhatia4 @shivangijoshi18 #loveneverdies #kaira #Shivin #yrkkh #yehrishtakyakehlatahai #shivangijoshi #mohsinkhan #naira #kartik #kartikgoenka #nairagoenka #kairavivaah2 #kairavivaah #kairamilan #kairamilan9 #kairamoments #kairamoment #lovers #perfectcouple #kairaromance #soulmates #kairaphirmilenge #kairalove #kairalove💘 #kaira

A post shared by Aabiha Kaha (@kaira_videos_aabi.khan_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv actress cries after watching Avengers Endgame
shivangi joshi - फोटो : file photo
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता', 'बेगूसराय' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं अदिति भाटिया 'विवाह', चांस पे डांस और द ट्रेन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अदिति भाटिया ने टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में भी काम किया है। 
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv actress cries after watching Avengers Endgame
Avengers Endgame - फोटो : file photo
वहीं बात करते हैं मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की तो ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। एवेंजर्स एंडगेम की दूसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए शुक्रवार को डिजनी इंडिया ने बताया कि मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 87 करोड़ 96 लाख रुपये का कारोबार किया। इस कमाई से स्टूडियो की नेट कमाई 82 करोड़ 79 लाख रुपये रही। इसे मिलाकर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई का 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का आंकड़ा भी पार कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed