{"_id":"5cd67ab2bdec22076b5ef118","slug":"kavita-kaushik-and-her-husband-ronnit-biswas-have-mutually-decided-to-not-have-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी मां नहीं बनना चाहती टीवी की ये एक्ट्रेस, वजह जानकर सिर पीट लेंगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कभी मां नहीं बनना चाहती टीवी की ये एक्ट्रेस, वजह जानकर सिर पीट लेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kavita Kaushik
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन पर 'चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कविता ने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की थी। 38 साल की हो चुकीं कविता की शादी के 2 साल बीत गए हैं लेकिन अभी तक उनके कोई संतान नहीं है। हाल में कविता ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो मां नहीं बनना चाहतीं।
2 of 5
Kavita Kaushik
बदलते दौर में कई सेलिब्रिटी उम्र के 30वें पड़ाव में माता-पिता बनने की चाह रख रहे हैं। इसके लिए वो सरोगेसी तक की मदद ले रहे हैं। ऐसे कविता कौशिक और उनके पति रोनित बिस्वास ने मिलकर कभी माता-पिता नहीं बनने का फैसला किया है।
3 of 5
Kavita Kaushik
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कविता कौशिक ने कहा, 'मैं बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। अगर 40 की उम्र में मैं मां बनती हूं तो जब मेरा बच्चा 20 साल का होगा तब तक हम बूढ़े हो जाएंगे। मैं नहीं चाहती कि 20 साल का बच्चा बूढ़े माता-पिता की देखभाल करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
कविता ने आगे कहा, 'शायद हम दूसरे लोगों के तरह माता-पिता नहीं हो सकते। हम अपनी दुनिया को एक हल्का स्थान बनाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि वो बच्चा मुंबई जैसे इस भीड़भाड़ वाले शहर में आए और उसे यहां संघर्ष करना पड़े।'
विज्ञापन
5 of 5
kavita kaushik
गौरतलब है कि, टीवी शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला की किरदार निभाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं. कविता 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम' और 'रीमिक्स' जैसे टीवी कार्यक्रमों में अहम भूमिका में दिखी हैं. वह 'मुंबई कटिंग' और 'फिल्लम सिटी' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।