{"_id":"5cd6470cbdec2207853460c6","slug":"television-actress-arshifa-khan-played-many-role-at-the-age-of-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 की उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में टॉप पर थीं ये एक्ट्रेस, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
16 की उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में टॉप पर थीं ये एक्ट्रेस, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 11 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arshifa Khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री में कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपने किरदार की वजह से लोगों के घरों का हिस्सा बन जाती हैं। यहां तक कि लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि सीरियल में उनके किरदार से पहचानने लगते हैं। एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं अर्शिफा खान (Arshifa Khan)। अर्शिफा महज 16 साल की हैं। इतनी छोटी सी उम्र में वह अब तक कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
2 of 5
Arshifa Khan
- फोटो : instagram
अर्शिफा ने अपने करियर की शुरुआत 7 साल पहले 'छल' से की थी। इस सीरियल में अर्शिफा ने मुस्कान उप्पल का रोल निभाया था। उस वक्त अर्शिफा महज 9 साल की थीं। हालांकि पहचान 'वीर की अरदास वीरा' सीरियल से मिली। इस सीरियल में अर्शिफा ने गुंजन का किरदार निभाया था।
3 of 5
Arshifa Khan
- फोटो : instagram
गुंजन के किरदार ने अर्शिफा को पहचान दिलाई। इसके बाद 'फियर फाइल्स', 'उतरन', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'गंगा' और 'मेरी दुर्गा' सीरियल में भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही 'पापा बॉय चांस' सीरियल में गुनगुन का भी किरदार निभाया। टीवी सीरियल्स के अलावा अर्शिफा कई विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arshifa Khan
- फोटो : instagram
निजी जिंदगी की बात करें तो अर्शिफा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। अर्शिफा का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता नौकरी करते हैं जबकि मां हाउसवाइफ हैं। कहा जाता है कि भाइयों और मां के सपोर्ट की बदौलत वह टीवी इंडस्ट्री तक पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 5
Arshifa Khan
- फोटो : instagram
अर्शिफा को एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी शौक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डांसिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।