फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप केस में वकील का मजबूत पक्ष देख बोलीं करण ओबरॉय की बहन-हमें खुशी है...

Sat, 11 May 2019 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 11 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Karan Oberoi lawyer move for bail his sister is happy with the way our lawyer presented his side
karan oberoi - फोटो : file photo
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करण ओबेरॉय इन दिनों रेप केस की वजह से काफी चर्चा में हैं। गुरूवार को मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करण ओबेरॉय पर लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस कस्टडी में लिया था। वहीं करण ओबेरॉय के वकील और परिवार उनको छुड़वाने के लिए हर एक कोशिश कर रहा है।

 
Karan Oberoi lawyer move for bail his sister is happy with the way our lawyer presented his side
karan oberoi - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार करण ओबेरॉय की बहन गुरबानी इस बात से खुश हैं कि उनके वकील दिनेश तिवारी ने कोर्ट में करण ओबेरॉय का पक्ष बेहद मजबूती से रखा है। इसके साथ ही गुरबानी ने मीडिया के सामने करण ओबेरॉय की सफाई पेश करने की कोशिश भी की। बहन गुरबानी के अलावा कोर्ट में टीवी इंडस्ट्री के और भी कई सितारे करण ओबेरॉय के सपोर्ट में खड़े थे। 
Karan Oberoi lawyer move for bail his sister is happy with the way our lawyer presented his side
करन ओबरॉय
गुरबानी ओबेरॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'अगर शिकायतकर्ता लड़की ने करण ओबेरॉय के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की थी तो वो बार बार करण से क्यों मिल रही थी ? हमें इस बात की खुशी है कि हमारे वकील ने हमारा पक्ष बड़े ही अच्छे से कोर्ट में रखा।' गुरबानी के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि करण ओबेरॉय को जल्द जमानत मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Oberoi lawyer move for bail his sister is happy with the way our lawyer presented his side
करन ओबरॉय - फोटो : file photo
आपको बता दें कि करण ओबेरॉय को पुलिस ने 6 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है। महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। 
विज्ञापन
Karan Oberoi lawyer move for bail his sister is happy with the way our lawyer presented his side
करन ओबरॉय - फोटो : file photo
महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी। मामला सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी करण के सपोर्ट में आए हैं। करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं। करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed