फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90s की 'महाभारत' के आखिरी दिन फूट-फूटकर रोए थे सारे सितारे, 'अर्जुन' को तो संभालना हुआ था मुश्किल

Fri, 10 May 2019 06:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 May 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
mahabharat cast last day when actors teary eyes goodbye
mahabharat - फोटो : social media

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल महाभारत के किरदार आज भी लोगों की जहन में हैं। 1988 से 1990 के बीच दिखाए जाने वाले महाभारत के प्रसारण के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। सालों बाद अब सीरियल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको भी 90 के दशक की यादें ताजा हो जाएंगी।

mahabharat cast last day when actors teary eyes goodbye
mahabharat - फोटो : file photo

महाभारत के खत्म होने के बाद सभी कलाकार एक साथ सेट पर मिलते हैं जिसमें सीरियल में कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज, अर्जुन का रोल करने वाले फिरोज खान, भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना और द्रौपदी का रोल करने वालीं रूपा गांगुली समेत दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं।

mahabharat cast last day when actors teary eyes goodbye
mahabharat - फोटो : file photo

वीडियो में देखा सकता है कि अर्जुन बने फिरोज खान फफक-फफक रो रहे हैं। तब रूपा गांगुली उनके पास आकर आंसू पोछती हैं। सेट पर ऐसा गमगीन माहौल देख डायरेक्टर रवि चोपड़ा भी खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahabharat cast last day when actors teary eyes goodbye
mahabharat - फोटो : file photo

23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। नीतीश भारद्वाज असल जिंदगी में जानवरों के डॉक्टर हैं। छोटे पर्दे के अलावा वो मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी में कुछ खास सफलता ना मिलता देख उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।

विज्ञापन
mahabharat cast last day when actors teary eyes goodbye
ravi chopra - फोटो : file photo

महाभारत के लेखक राही मासूम रजा हैं जबकि इसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरियल ने सभी कलाकारों को खूब प्रसिद्धि दिलाई और घर-घर में उनकी पहचान बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed