{"_id":"5cd531e9bdec2207903d5060","slug":"kapil-sharma-show-to-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-top-10-serials-trp-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP में एकता कपूर से मात खाते ही कपिल शर्मा को हुआ भारी नुकसान, देखें टॉप 10 लिस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP में एकता कपूर से मात खाते ही कपिल शर्मा को हुआ भारी नुकसान, देखें टॉप 10 लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 10 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma, Naagin ,kasautii zindagii kay
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। इस बार की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को हुआ तो वहीं फायदा टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta kapoor) को हुआ। जानिए इस हफ्ते आपके फेवरेट सीरियल और रियलिटी शोज किस नंबर पर रहे।
2 of 6
Naagin 3
- फोटो : twitter
'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) सीरियल पिछली बार की तरह इस बार भी पहले नंबर पर कायम है। हालांकि रेटिंग्स में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन पहले पायदान इस सीरियल ने कब्जा इस बार भी बरकरार रखा। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) रहा। पिछले हफ्ते यह सीरियल पांचवें नंबर पर था लेकिन ऑफएयर की खबरों के बीच इस हफ्ते यह सीरियल दूसरे पायदान पर पहुंच गया।
3 of 6
Kasautii Zindagii Ki 2
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) रहा। इस सीरियल को भी नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते यह सीरियल दूसरें नंबर पर था लेकिन इस बार एक पायदान नीचे पहुंच गया। चौथे नंबर पर एकता कपूर का एक और सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' रहा। पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते एक पायदान ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kulfi
- फोटो : social media
बाकी सीरियल की बात करें तो पांचवें नंबर पर सिकंदर और कुल्फी की कहानी रही। यानी कि 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल पांचवें नंबर पर रहा। छठे नंबर पर कार्तिक और नायरा का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को भी इस हफ्ते नुकसान हुआ है क्योंकि पिछले हफ्ते टीआरपी के मामले में यह सीरियल तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
5 of 6
Kapil Sharma show
- फोटो : twitter
सातवें नंबर पर कपिल शर्मा का शो रहा। पिछले हफ्ते यह शो आठवें नंबर पर था लेकिन इस बार एक नंबर ऊपर आ गया है। हालांकि बीते हफ्तों की तुलना करें तो इस शो को भारी नुकसान हुआ है। एक समय ऐसा था जब यह सीरियल टॉप पर पहुंच गया था लेकिन अब सातवें नंबर पर है। वहीं आठवें नंबर पर रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' है। नौवें नंबर पर 'तुझसे है राब्ता' सीरियल है। जबकि दसवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।