बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक आंटी का वीडियो वायरल हुआ था। ये महिला एक शॉपिंग मॉल में कह रह थी कि छोटे कपड़े पहनने की वजह की से लड़कियों का रेप होता है। इसके बाद तो मानों इन आंटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। सेलेब्रिटिज से लेकर आम लोगों तक ने इन आंटी को खूब सुनाई। इस बीच खबर आई थी कि ये आंटी बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा बन सकती हैं।
क्या रेप पर बयान देने वाली आंटी जाएंगी बिग बॉस के घर? जसलीन मथारू ने बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंटी के बिग बॉस के घर जाने वाली खबर पर इस शो की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू का रिएक्शन आया है। जसलीन के मुताबिक, 'उन्हें नहीं लगता कि कोई इन आंटी को बिग बॉस में देखना पसंद करेगा। बिग बॉस इस तरह के लोगों को अपने शो में कभी नहीं लेंगे।। उन्होंने कहा, 'इरिटेट करने वाली कोई महिला तो उस घर में चलेगी, लेकिन ऐसी महिला का बिग बॉस में आना बिल्कुल भी ठीक नहीं है जो समाज में महिलाओं को बदनाम करे, और इस तरह के गलत बयान दे। ये बिलकुल भी सही नहीं है।'
जसलीन ने आगे कहा, 'अगर ये बुजुर्ग महिला बिग बॉस 13 में जाएगी तो कोई इन्हें नहीं देखेगा। कोई इस महिला को पसंद नहीं करता है। इस तरह की बातें कोई क्यों सुनना पसंद करेगा। बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां सिर्फ लोगों का एंटरटेनमेंट होता है। जब इस छोटे से वायरल वीडियो ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है तो पूरे शो में उस आंटी को कौन बर्दाश्त करेगा। सब चिढ़ने लग लगेंगे। ये सिर्फ एक अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'
क्या था मामला
दअसल बीते दिनों गुरुग्राम के पास एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक महिला कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करती है। अधेड़ महिला कह रही थी कि, हैलो.. ये लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं।
ये सभी लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहन कर और नेकेड होकर अपना रेप करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। इतना ही नहीं इस महिला ने छोटे कपड़े पहनने पर रेस्टोरेंट में खड़े होकर खुलेआम कुछ लड़कों के ग्रुप को लड़कियों का रेप करने की भी राय दी।
इस वीडियो को रफ्तार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था लेकिन नोरा फतेही के एक कमेंट के चलते वो ट्रोल हो गई थीं। दरअसल नोरा ने महिला द्वारा गलत तरीके से बोली गई इंग्लिश पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इन्होंने तो इंग्लिश का ही रेप कर दिया।' इसके चलते लोगों ने नोरा को ही निशाने पर ले लिया।