{"_id":"5cd4235bbdec22075f577bd4","slug":"after-parth-samthaan-father-pyaar-ke-papad-actor-pratish-vora-2-years-old-daughter-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्टर की 2 साल की बच्ची के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते ही हुई मौत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्टर की 2 साल की बच्ची के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते ही हुई मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 09 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pratish Vora daughter died
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी एक्टर प्रतीश वोहरा (Pratish Vora) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रतीश की 2 साल की बेटी का बुधवार रात निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद से प्रतीश का परिवार सदमे में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीश की बेटी एक खिलौने के साथ खेल रही थीं। बच्ची ने गलती से खिलौने को निगल लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
2 of 5
Pratish Vora
- फोटो : file photo
बेटी के निधन की जानकारी प्रतीश वोहरा (Pratish Vora) ने सबको खुद ही दी। प्रतीश 'प्यार के पापड़' (Pyaar Ke Papad) सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में प्रतीश ने नंदू गुप्ता का किरादार निभाया था। इसके अलावा प्रतीश 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'क्राइम पेट्रोल' में नजर आ चुके हैं। प्रतीश की बच्ची की निधन की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
3 of 5
Parth Samthaan
- फोटो : twitter
बीते कुछ दिन पहले टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे पार्थ सामथान (Parth Samthaan) के पिता का भी निधन हुआ था। पार्थ के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा था शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। हालांकि निधन के दो दिन बाद ही पार्थ सेट पर वापस लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parth samthaan
- फोटो : instagram
पार्थ साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना घर मुंबई में खरीदा था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इसी महीने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल के पिता का निधन हुआ था। अवंतिका हुंडल एकता कपूर के 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में महिका का रोल निभा रही हैं। अवंतिका के पिता बॉलीवुड फिल्म 'उरी' में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Navtej Hundal and Avantika Hundal
- फोटो : instagram
'उरी' फिल्म में नवतेज हुंडल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाया था। नवतेज हुंडल के निधन की जानकारी 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने खुद सोशल मीडिया दी थी। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।