फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, रेप का है आरोप

Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
TV actor Karan Oberoi sent to 14 day judicial custody in connection with an alleged rape case
karan oberoi - फोटो : file photo

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) को मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करण ओबेरॉय पर लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पुलिस ने करण को 6 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है।


 

TV actor Karan Oberoi sent to 14 day judicial custody in connection with an alleged rape case
करन ओबरॉय - फोटो : twitter

महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी।
 



 

TV actor Karan Oberoi sent to 14 day judicial custody in connection with an alleged rape case
karan singh oberoi - फोटो : file photo

मामला सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी करण के सपोर्ट में आए हैं। करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं। करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया। अब पूजा ने एक बार फिर स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात की। इस बार उन्होंने बताया कि पुलिस की कस्टडी में करण की कैसी हालत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actor Karan Oberoi sent to 14 day judicial custody in connection with an alleged rape case
करन ओबरॉय - फोटो : file photo

करण इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। वो फिजिकली और मेंटली कमजोर होते जा रहे हैं। पूजा ने कहा कि एक झूठे केस में किसी को फंसाना बेहद गलत है। पूजा के मुताबिक, 'पुलिस ने बताया है कि FIR में विरोधाभास है। जो कुछ भी चल रहा है वो बिलकुल साफ है। वो बिना किसी गलती के ही सजा काट रहा है। उसे मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है। हम दुआ करते है कि वो जल्द ही बाहर आ जाएगा।'

विज्ञापन
TV actor Karan Oberoi sent to 14 day judicial custody in connection with an alleged rape case
करन ओबरॉय

करण की बहन वाणि भी उनसे मिलने लॉकअप पहुंची थीं और वहां वो अपने भाई की हालत देख रोने लगीं। वाणि ने बताया कि उसके लिए ये किसी बुरे सपने की तरह है। अभिनेता की दोस्त और पॉपुलर फैशन डिजाइनर सुभाष सिंह की बेटी सोनाली उनके समर्थन में भी उतरी थीं। सोनाली ने करण पर आरोप लगाने वाली लड़की के बारे में कई खुलासे भी किए थे। करण सिंह ओबेरॉय टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से घर-घर में मशहूर हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed