फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में भारी गिरावट के बाद बंद होने जा रहा एकता कपूर का ये सीरियल, 6 साल से कर रहा था मनोरंजन

Tue, 16 Apr 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 16 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
After 6 years Ekta Kapoor serial Yeh Hai Mohabbatein to go off air in june
ekta kapoor - फोटो : file photo

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के ऑफएयर होने की कई बार खबरें आ चुकी हैं। उस वक्त स्टार्स ने इस सीरियल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का 6 साल से चलता आ रहा शो अब बंद होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद ये हैं मोहब्बतें की बहू आलिया ने दी। 

After 6 years Ekta Kapoor serial Yeh Hai Mohabbatein to go off air in june
Divyanka and Krishna Mukherjee - फोटो : twitter

'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में कृष्णा मुखर्जी भल्ला परिवार की बहू और इशिता की बेटी का किरदार निभा रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने शो के ऑफएयर होने की बाद की पुष्टि की। कृष्णा ने कहा- 'ये हैं मोहब्बतें शो जून में ऑफएयर हो जाएगा।' जून में किस दिन इस सीरियल का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा इस बात की जानकारी नहीं है।

After 6 years Ekta Kapoor serial Yeh Hai Mohabbatein to go off air in june
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : file photo

'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शो की कहानी की बात करें तो अब उसमें कुछ भी दिखाने को नया नहीं बचा है। यह सीरियल लंबे वक्त से टॉप 10 से भी बाहर है। ऐसे में शो बंद होने की बड़ी वजह यह भी हो सकती है। कुछ दिन पहले जब सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बात को घुमा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
After 6 years Ekta Kapoor serial Yeh Hai Mohabbatein to go off air in june
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : twitter

मीडिया ने जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा तो उन्होंने न तो शो के बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर। वहीं अनीता ने कहा ये कब हुआ? इसके साथ ही अनीता हसनंदानी ने कहा - 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह आपको किसने बताई? ये सीरियल बीते 6 साल से चल रहा है। लोगों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स सीरियल को क्यों बंद करेंगे?'

विज्ञापन
After 6 years Ekta Kapoor serial Yeh Hai Mohabbatein to go off air in june
Krishna Mukherjee - फोटो : instagram

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया का रोल निभाने वाली कृष्णा जल्द ही एकता कपूर के दूसरे सीरियल 'नागिन 3' में एंट्री करने वाली है। कहा जा रहा है कि सीरियल में वह हुकुम की बेटी तापसी का किरदार निभा सकती हैं। सीरियल में फिलहाल तापसी कम उम्र की दिखाई जा रही है लेकिन जल्द ही वह बड़ी हो जाएंगी। कृष्णा की 'नागिन 3' में एंट्री होते ही एक बार फिर से कृष्णा और अनीता मां-बेटी का रोल निभाते नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed