फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surbhi Tiwari: घरेलू हिंसा के बाद अब पति से तलाक लेना चाहती हैं सुरभि तिवारी, तीन साल पहले हुई थी शादी

Mon, 18 Jul 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 07:00 PM IST
सार

मशहूर टीवी सीरियल दीया और बाती हम फेम सुरभि तिवारी बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने बीते दिनों अपने पति वीण कुमार सिन्हा और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
After filing case for domestic violence Surbhi Tiwari is now planning to divorce her husband aFTER three years of marriage
सुरभि तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी सीरियल दीया और बाती हम फेम सुरभि तिवारी बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने बीते दिनों अपने पति वीण कुमार सिन्हा और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब इस मामले में एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शादी के तीन साल बाद दिल्ली के बिजनेसमैन और पायलट प्रवीण कुमार सिन्हा के खिलाफ तलाक फाइल करने की भी योजना बना रही है।

After filing case for domestic violence Surbhi Tiwari is now planning to divorce her husband aFTER three years of marriage
सुरभि तिवारी - फोटो : Twitter

बता दें कि सुरभि तिवारी का यह मामला जून महीने में सामने आया था। सुरभि ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ 20 जून, 2022 को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 498 ए और 377 के तहत 'हिंसा और धमकी' के लिए शिकायत दर्ज की, लेकिन मामले में अभी तक कथित तौर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने 12 मई, 2022 को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, अंधेरी में घरेलू हिंसा का मामला भी दायर करवाया था।

After filing case for domestic violence Surbhi Tiwari is now planning to divorce her husband aFTER three years of marriage
सुरभि तिवारी

एक वेबसाइट से हुई बातचीत में सुरभि ने बताया था कि, “पुलिस ने उनसे कहा था कि उनके पति की मां एक वरिष्ठ नागरिक है और मुंबई की यात्रा नहीं कर सकती है। लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति की मां ने दिल्ली के द्वारका से बिहार तक चुनाव के लिए कार से यात्रा की है, तो वह प्लेन से मुंबई क्यों नहीं आ सकती हैं। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि उनकी बहनें भी नहीं आ सकतीं क्योंकि वह महिलाएं हैं। इस पर सुरभि ने पुलिस से यह कहा कि मैं भी एक महिला हूं और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आती रही हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed