फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Serial Shooting: कैसे होती है टीवी सीरियल की शूटिंग? यहां पढ़िए शूट की लोकेशन से लेकर कपड़ों तक की सारी जानकारी

Mon, 18 Jul 2022 03:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Jul 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
How Does TV Serial one Episode Shooting Know What Happens to Costumes After Shoot
कैसे होती है शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

आप जब टीवी पर कोई भी सीरियल देखते हैं तो वह कुछ देर आपका मनोरंजन करने के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी के एक एपिसोड को शूट करने में कितना समय लगता है। शूटिंग के बाद उन आउटफिट्स का क्या होता है जिनको पहनकर स्टार्स शूटिंग करते हैं। आपके मन में भी कई बार ऐसे सवाल आते होंगे। तो चलिए आज हम आपके सभी सवालों का जवाब देते हैं और बताते हैं कि आखिर टीवी शो की शूटिंग कैसे होती है। 


 
How Does TV Serial one Episode Shooting Know What Happens to Costumes After Shoot
कैसे होती है शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग का अंदाज फिल्मों से काफी अलग होता है और टीवी के काम करने का तरीका भी पूरी तरह से बदल जाता है। एक टीवी सीरियल की अभिनेत्री का कहना है कि डेली सोप होते हैं का अधिकतर शूट इंडोर होता है। उसमें लोकेशन एक ही रहती है, ऐसे में वहां लाइटिंग का सेटअप लगा रहता है। अब थ्री कैमरा शूट होने लगा है, जिसकी वजह एक दिन में एक एपिसोड आराम से शूट हो जाता है। वहीं नागिन जैसे शो की बात करें तो उन्हें शूट करने के लिए 3 से 4 दिन भी लग जाते हैं, क्योंकि ऐसे शो में वीएफएक्स पर काम होता है। क्राइम पर आधारित शो की शूटिंग में काफी समय लगता है, क्योंकि इसकी ज्यादातर शूटिंग बाहर होती है।

How Does TV Serial one Episode Shooting Know What Happens to Costumes After Shoot
टीवी सीरियल की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हफ्ते में 5-6 दिन आने वाले सीरियल की शूटिंग लगातार चलती रहती है। हालांकि इनके बैकअप में 2-3 एपिसोड रहते हैं, लेकिन ज्यादातर स्टार्स मौके पर मौजूद होते हैं, ऐसे में शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। शो की स्क्रिप्ट भले ही कई महीने पहले लिख दी जाती है, लेकिन डायलॉग्स शूटिंग के वक्त ही पता चलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How Does TV Serial one Episode Shooting Know What Happens to Costumes After Shoot
नागिन, कुंडली भाग्य - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी किरदारों के कॉस्ट्यूम्स की बात करें तो टीवी सीरियल में पहने जाने वाले कपड़ों को प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दिया जाता है। ज्यादातर कपड़े एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के नाप के ही होते हैं। वहीं एक्ट्रेसेज के ब्लाउज कॉमन साइज के होते हैं, जिन्हें शूटिंग से पहले ऑल्टर किया जाता है। प्रोडक्शन का सबसे ज्यादा खर्च कॉस्ट्यूम्स पर ही होता है। शूटिंग के बाद उन कपड़ों को पैक करके रख दिया जाता है और किसी अगले शूट के लिए साइट कैरेक्टर्स को मिक्स एंड मैच करके पहना दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed