टीवी सीरियल्स एक ऐसी चीज, जो फिल्मों की को टक्कर देती है। बॉलीवुड सितारों की तरह ही छोटे पर्दे के अभिनेता भी घर-घर में अपनी पहचान रखते हैं। रोज-रोज टीवी चैनल्स पर प्रसारित होने वाले इन सीरियल्स की दुनिया हमेशा की तरह ही इन दिनों भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। आजकल आए दिन सीरियल्स में एक के बाद एक धमाके होते जा रहे हैं, जिनकी वजह से दर्शकों के बीच उनकी कहानी पता करने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम आपके लिए आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या होने वाला है, वो बताने जा रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट...
TV Serials Update: सई का होगा जगताप से सामना...क्या किंजल के बच्चे को समय दे पाएगी अनु, पढ़िए आज का टीवी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
दर्शकों के पसंदीदा शो 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा कि हर कोई इसी बात पर चर्चा कर रहा है कि अब छोटी अनु के आ जाने के बाद क्या अनुपमा किंजल के आने वाले बच्चे के लिए कैसे समय निकाल पाएगी। सीरियल में समर और पाखी अपनी का सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे, वहीं उसका बड़ा बेटा पारितोष यानी तोषू 'अनुपमा' से अभी भी नाराज है। अनुपमा ने किंजल को समझाया कि वह अपने पोते या पोती के लिए हमेशा उप्लब्ध रहेगी, लेकिन वनराज और बा ने फरमान जारी कर दिया है कि छोटी अनु को कपाड़िया मेंशन तक ही सीमीत रखें। यहां शाह हाउस में उसे लेकर आने और उनके परिवार से मिलाने की कोशिश न करें।
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में रुद्र की मां शारदा अपनी बहू प्रीशा को घर लाने के लिए बहुत उत्साहित नजर आने वाली है। इतना ही नहीं शारदा रुद्र के इस फैसले में उसका पूरी तरह से साथ भी देती दिखाई देने वाली है। वहीं कल के एपिसोड में रूद्र विद्युत को जोरदार थप्पड़ मार देता है और उससे कहता है कि पीहू से माफी मांगे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अपने हाथ पर जोर देने की कोशिश करता। लेकिन हाथ ठीक से काम नहीं करता है। अभिमन्यु अपने हाथ के बारे में अक्षरा को बताने का फैसला करता है, वह अक्षरा से कहने की कोशिश करता है लेकिन पहले ही अक्षरा बता देती है कि उसने ऑडिशन के लिए अप्लाई किया है। अक्षरा की खुशी देखकर अभि उससे सच्चाई छिपा लेता है। अभिमन्यु परिवार के साथ मिलकर अक्षरा के लिए छोटा सरप्राइज प्लान करता है। सभी मिलकर सेलिब्रेट करते हैं जिसे देखकर आरोही गुस्से से लाल हो जाती है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर अभिमन्यु के सर्जरी करने पर बैन लगा देते हैं।
गुम है किसी के प्यार में
अब आने वाले एपिसोड में अश्विनी विराट को बुलाएगी और भवानी, पाखी और सई को लेकर चिंता जताते हुए सारी बातें उसे समझाएगी। विराट सुनकर परेशान हो जाता है कि आखिर सई, पाखी और भवानी अभी तक हॉस्पिटल से लौटे क्यों नहीं हैं। लेकिन विराट को यह नहीं पता होता है कि हॉस्पिटल में कुछ किडनैपर्स ने सबको कैद कर रखा है और वहां जगताप भी मौजूद है। अब देखना दिलचस्प होगा की आने वाले एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा।