फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के सपने ने बढ़ाई रुबीना दिलैक की परेशानी, मेंढक के बाद कराया इस जानवर को किस

Sun, 17 Jul 2022 06:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 12 Rohit Shetty makes Rubina Dilaik to kiss iguana after he saw Abhinav Shukla in his dream
रोहित शेट्टी, रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों टेलीविजन के सितारे 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने डर का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट और डायरेक्टर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट से कई अजब-गजब टास्क भी कराते रहते हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने रुबीना दिलैक को एक मजेदार टास्क करने के लिए दिया। पहले रोहित शेट्टी ने रुबीना से मेंढक को किस कराया था, तो अब इगुआना को किस कराया है।

khatron ke khiladi 12 Rohit Shetty makes Rubina Dilaik to kiss iguana after he saw Abhinav Shukla in his dream
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी रुबीना से कह रहे हैं, 'रुबीना रात में मैंने एक सपना देखा था और जब मैं यहां आया तो यहां आकर भी मुझे कोई दिखा जो मेरे सपने में था। पहचाना पहचाना सा लगता है। मुझे डाउट है...डाउट नहीं फुल यकीन है कि वो अभिनव शुक्ला है।' इस पर रुबीना कहती है कि नहीं सर अब कुछ मत दे देना पप्पी करवाने के लिए।

khatron ke khiladi 12 Rohit Shetty makes Rubina Dilaik to kiss iguana after he saw Abhinav Shukla in his dream
इगुआना को किस करतीं रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

इतने ही रोहित शेट्टी कहते हैं कि अच्छा किस करने के लिए चाहिए। ओके डन। और फिर वहां एक व्यक्ति इगुआना लेकर पहुंच जाता है। रुबीना खूब कोशिश करती हैं कि उन्हें ऐसा न करना पड़े लेकिन आखिर में उन्हें इगुआना को किस करना ही पड़ता है। रुबीना के इस वीडियो को फैंस देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 12 Rohit Shetty makes Rubina Dilaik to kiss iguana after he saw Abhinav Shukla in his dream
खतरों के खिलाड़ी 12 - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। इनमें रूबीना दिलैक के अलावा तुषार कालिया, मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक शामिल हैं। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग केपटाउन में हुई है। हाल ही में रूबीना ने एक पोस्ट साझा कर बताया था कि शो का रैप अप हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed